लॉकडाउन अनंतकाल तक नहीं कर सकते, unlock में स्वम सावधानी रखें : गृहमंत्री ....
Can not do lockdown forever, be careful in unlock: Home Minister
लॉकडाउन अनंतकाल तक नहीं कर सकते, unlock में स्वम सावधानी रखें : गृहमंत्री ....
भोपाल। भोपाल के अनलॉक होते ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बडा बयान सामने आया है। दस दिन बाद भोपाल अनलॉक पर गृहमंत्री ने कहा कि तेरा तुझ को अर्पण, क्या लागे मेरा हमने जनता के हवाले सब छोड़ दिया है वो सावधानी बरतें। सरकार ऑक्सीजन, वेंटिलेटर ओर दवाई फ्री दे रही है, जनता कोशिश करे ये फ्री इलाज की जरूरत न पड़े। लॉक डाउन अनंतकाल के लिए नही किया जा सकता।
आज मीडिया से चर्चा के दौरान मिश्रा ने कहा कि #lockdown का असर जरूर होता है। इससे हर जगह कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। लेकिन इसे अनंतकाल तक नहीं रखा जा सकता। इससे आम आदमी की रोजी-रोटी प्रभावित होती है। इसलिए सभी से विनती है कि अब #unlock में पूरी सावधानी बरतें।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हनुमान चालीसा करने पर गृहमंत्री ने कहा कि जान न जाए निशाचर माया, काल नेम केही कारण आया, उब रहे अंत न होए निभाउ। एक व्यक्ति एक व्यक्ति तिथि टालने की बात कर रहा है, एक सुंदरकांड कर रहा है। राम भक्त इतने नासमझ नहीं है कि तुष्टिकरण की राजनीति को न समझ पाए। कांग्रेस को समझना चाहिए कि रामभक्त इतने नासमझ नहीं हैं कि कथनी और करनी का भेद नहीं समझ पाएं। उसका एक नेता सुंदर कांड कराने की बात करता है तो दूसरा लंका कांड में व्यस्त है। राममंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का स्वांग अब और नहीं चलेगा।
मिश्रा ने आगे कहा कि जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक शब्द नही बोला है। वो पार्टी श्रेय कैसे लेना चाह रही है। कांग्रेस की पूरी पार्टी को राम मंदिर पर एक लाइन होकर कुछ बोलना चाहिए राम मंदिर बीजेपी के एजेंडे में था, हमने सौगंध खाई थी कि राम मंदिर वहीं बनाएंगे और अब बना रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष अपनी नीति स्पष्ट करें।



Comments (0)
Facebook Comments