छत्तीसगढ़ में आया कोरोना का पहला मामला, लंदन से लौटी थी युवती, परिवार एम्स की निगरानी में...
First case of Corona came in Chhattisgarh, the girl returned from London, under the supervision of family AIIMS
छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मिला, स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि...
छत्तीसगढ़ में आया कोरोना का पहला मामला, लंदन से लौटी थी युवती, परिवार एम्स की निगरानी में...
छत्तीसगढ़ में लंदन से लौटी 24 वर्षीय एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है। युवती और उसके माता पिता को रायपुर के एम्स में निगरानी में रखा गया है। रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अधीक्षक करन पीपरे ने बताया कि रायपुर निवासी 24 वर्षीय एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
डॉक्टर पीपरे ने बताया, “युवती इस महीने की 15 तारीख को लंदन से मुंबई होते हुए रायपुर लौटी थी। युवती लंदन में पढ़ाई करती है। युवती को जब सर्दी, खांसी की शिकायत हुई तब 17 तारीख को युवती का नमूना लिया गया था।”उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उसे और उसके माता-पिता को घर में रहने की सलाह दी थी। बुधवार को युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई तब युवती और उसके माता पिता को तत्काल एम्स में भर्ती कर लिया गया। परिवार को पृथक वार्ड में रखा गया है।
इस खबर के फैलते ही छत्तीसगढ़ के लोगों में डर का माहौल बन गया सरकार ने एहतियातन के तौर पर राजधानी में धारा 144 लागू कर दी । कोरबा में भी दिन भर लोग इसी की बात करते हुए दिखाई दिए सबके दिलों में डर और भय का माहौल बना हुआ दिखाई दिया लोगों में यह अफवाह फैल गई की आने वाले दिनों में मार्केट बंद हो जाएगा और कोई भी चीज पाने में बहुत ही मशक्कत करनी पड़ेगी । इस वजह से लोगों की एकाएक भीड़ राशन की दुकानों और सब्जी दुकान में दिखाई दी । शाम तक सब्जियों के रेट में अचानक तेजी हो गई आलू की मांग सबसे ज्यादा होने से कई जगह आलू खत्म हो गए ,वही टमाटर ₹60 किलो तक बिका। हैंड सेनीटाइजर और मास्क की कमी पहले से ही है और इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार पहले से ही दिशा निर्देश जारी कर चुकी है। दिन भर चले इस माहौल में शाम को धारा 144 का आदेश कोरबा में भी जारी कर दिया गया और लोगों से अपील की गई कि वह किसी तरह की अफवाहों में ना आएं और जरूरत के सामान उतना ही रखें जितना की आवश्यकता हो। सरकार ने यह भी कहा कि सिर्फ नगर निगम के हाट बाजार, चौपाटी, ठेले ही आगामी आदेश तक बंद रहेंगे इसके अलावा मेडिकल स्टोर,राशन दुकान और बाकी जरूरत के सामान निरंतर सुचारू रुप से चालू रहेंगे। इसलिए बेवजह राशन दुकानों में भीड़ ना बढ़ाएं और जो सामान आवश्यकता है उसी की खरीदारी करें ताकि जरूरतमंदों को भी वह सामान आसानी से मिल सके।



Comments (0)
Facebook Comments