नगरीय निकाय चुनाव में शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग, मतदान का समय बढ़ाया - आदेश जारी
Voting will be held till 6 pm in urban body elections, voting time extended - order issued
नगरीय निकाय चुनाव में शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग, मतदान का समय बढ़ाया - आदेश जारी
- निर्वाचन आयोग कर चुका है पूरी तैयारी
- किसी भी समय लग सकती है आचार संहिता
भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है कभी भी समय चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है | कोरोना संक्रमण के चलते इस बार मतदान के लिए एक घंटे का समय अधिक मिलेगा | मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं।
कोविड-19 के कारण उपचुनाव में भी समय बढ़ाया गया था
कोविड-19 संक्रमण के कारण लॉक डाउन के बाद हुए उपचुनाव में इस बार निर्वाचन आयोग ने 1 घंटे का अतिरिक्त समय दिया था। इसके साथ ही कोविड संक्रमित और संदिग्ध वोटरों के लिए भी अलग से वोटिंग की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा पहली बार आम लोगों से भी डाक मत पत्र भी डलवाए गए थे।



Comments (0)
Facebook Comments