उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार लग रहे झटके, MLA प्रद्युम्न सिंह लोधी BJP में शामिल
MLA Pradyuman Singh Lodhi joins BJP, gets shock of Congress before by-election
उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार लग रहे झटके, MLA प्रद्युम्न सिंह लोधी BJP में शामिल
भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस को बडा झटका लगा है। कांग्रेस का एक और विधायक भाजपा(BJP) में शामिल हो गए है। छतरपुर के बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक कुंवर प्रदुम्नना सिंह छोटे मुन्ना के बीजेपी में शामिल हो गए है । मुख्यमंत्री शिवराज से सीएम हाउस पर मिलने के बाद उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।इधर, प्रोटेम स्पीकर विधानसभा रामेश्वर शर्मा ने विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का इस्तीफ़ा भी स्वीकार कर लिया ।
खबर है कि उन्हें मंत्री पद का आश्वसन मिला है।कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेत्री उमा भारती के संपर्क में आकर लोधी ने बीजेपी की सदस्यता ली है।अब विधायक उमा भारती के ही सजातीय हैं ।उपचुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।विधायक के बीजेपी में शामिल होने से जहां कांग्रेस कमजोर होगी वही बीजेपी को मजबूती मिलेगा। अब 24 की जगह 25 सीटों पर उपचुनाव होंगे।
खास बात यह है कि जब 2003 में पहली बार उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं तब वह मलहरा सीट से ही विधायक चुनी गईं थीं, हालांकि उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा और आठ महीने बाद ही उन्हें सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी। लोधी, राजपूत और यादव समुदाय के समर्थन के बगैर इस सीट पर सीट मुमकिन नहीं है और कांग्रेस विधायक कुंवर प्रदुम्नना सिंह छोटे मुन्ना भी लोधी समाज से आते है।लोधी पहले बीजेपी में ही थे। हिंडोरिया से राजा परिवार के प्रदुम्न सिंह लंबे समय तक भाजपा में काम करते आए है। और भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख नाम भी रहे है। भाजपा से ही पिछली पंचवर्षीय में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष का पद भी इन्होंने संभाला है, लेकिन पिछली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी औऱ अब फिर बीजेपी में शामिल हो गए है।
गौरतलब है कि शनिवार को ही मुरैना की वर्चअल रैली में शिवराज कैबिनेट में मंत्री ऐंदल सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि उपचुनाव(by-election) से पहले अभी भी उनके संपर्क में 15 ऐसे कांग्रेसी विधायक हैं जो बीजेपी में शामिल होने की ख्वाहिश रखते हैं ।अगर बीजेपी आलाकमान का आदेश हो तो वह 15 के 15 कांग्रेसी एमएलए को बीजेपी में शामिल करा सकते हैं। बीजेपी में कांग्रेस की तरफ से शामिल हुआ कोई भी नेता असंतुष्ट नहीं है और अगर कुछ के साथ कुछ परेशानी है तो उसे पार्टी के लोग बैठकर मना लेंगे।


Comments (0)
Facebook Comments