BJYM का बड़ा एक्शन, महाकाल मंदिर में हंगामा करने वाले 18 पदाधिकारियों को पद से हटाया, उज्जैन नगर-ग्रामीण अध्यक्ष भी शामिल
When the security personnel tried to stop the BJYM workers, they started a scuffle with the security personnel and the priests. There was a ruckus in the Mahakal temple.
BJYM का बड़ा एक्शन, महाकाल मंदिर में हंगामा करने वाले 18 पदाधिकारियों को पद से हटाया, उज्जैन नगर-ग्रामीण अध्यक्ष भी शामिल
- सुरक्षाकर्मियों ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और पुजारियों के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। महाकाल मंदिर में हंगामा शुरू हो गया।
भोपाल/उज्जैन । भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने महाकाल मंदिर में हंगामा करने वाले 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने उज्जैन के नगर अध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्ष सहित सभी 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों 10 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए आये थे। सावन के कारण मंदिर में बहुत भीड़ थी, जब तेजस्वी सूर्या दर्शनों के लिए अंदर गए तब नंदी हॉल में उनके साथ युवा मोर्चा के बहुत से कार्यकर्ता भी घुस गए।
सुरक्षाकर्मियों ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और पुजारियों के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। महाकाल मंदिर में हंगामा शुरू हो गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस हंगामे का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के पास भी पहुंचा जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को एक्शन लेने के निर्देश दिए। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने अनुशासनहीनता करने वाले उज्जैन नगर के जिलाध्यक्ष अमय शर्मा और उज्जैन ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलवा सहित कुल 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पद से हटाकर दायित्वों से मुक्त कर दिया है।


Comments (0)
Facebook Comments