महज 15 महीने की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में हुए घोटाले की भाजपाइयों ने मनाई बरसी
BJP leaders celebrated the scam that took place during the tenure of Kamal Nath government of just 15 months
महज 15 महीने की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में हुए घोटाले की भाजपाइयों ने मनाई बरसी
छिंदवाड़ा। 15 साल बाद बनी थी कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए घोटाले को वर्तमान में पुःन भाजपा की शिवराज सरकार में उठाये गए छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बंटी विवेक साहू द्वारा सिंचाई कॉम्प्लेक्स योजना के अंतर्गत हुए अग्रिम 500 करोड़ के घोटाले की बरसी गुरुवार को घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला स्थानीय फव्वारा चौक में जलाकर मनाई गई ।
पुतला दहन कार्यक्रम में श्री साहू द्वारा पूर्व मुख़्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक समय में नीरा राडिया नाम की महिला ने आरोप लगाया था कि कमलनाथ हर काम के 15 प्रतिशत कमीशन लेते है लेकिन घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा छिंदवाड़ा सिंचाई काम्प्लेक्स योजना में 100 प्रतिशत घोटाला करते हुए 500 करोड़ रुपये डकार लिए गए। उनके द्वारा बिना ड्राइंग तैयार किये, बिना भूमि अधिग्रहण किये, पर्यावरण की एनओसी लिए बिना, ग्राम पंचायत के अनुमोदन के , बिना मुआवज़ा वितरित किए , दूसरे संभाग के उपयंत्रियों से माप दर्ज करवाकर एडवांस में 500 करोड़ का भुगतान किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ की पोल खोलने गाँव-गाँव घर-घर जाएगी । कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते छिंदवाड़ा नगर निगम में एलईडी बोर्ड के नाम पर करोड़ो रुपये डकार लिए। अभी कांग्रेस कोरोना जैसी आपदा में भी राजनीति करने से बाज नही आ रही। कोरोना काल मे जनता की सेवा करने की बजाय कांग्रेस जनता को भड़काने में लगी रही। संकट के समय संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पूरी भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा में लगी रही। कमलनाथ और नकुलनाथ दिल्ली और भोपाल के अपने एयरकंडीशन बंगले में बैठे रहे।
जिलाध्यक्ष श्री साहू ने आगे कहा कि सिंचाई कॉम्प्लेक्स में इतने हजार हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण नही हुआ बावजूद इसके इतनी बड़ी राशि ठेकेदार को एडवांस भुगतान कर दी गई। सिंचाई विभाग के सम्बंधित संभाग में 24 उपयंत्री और 8 सहायक यंत्री कार्यरत है,उनसे माप दर्ज न कराकर दूसरे संभाग के अधिकारियों से माप दर्ज कराए गए।ये जांच का विषय है।मात्र 20 दिनों में बिना काम के 500 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया गया। भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के पर्यावरण विभाग और वन विभाग से एनओसी तक नही ली गई। ठेकेदार को बिना ड्राइंग के एडवांस भुगतान कर देना और आज तक काम शुरू न होना कमलनाथ के भ्रष्टाचार को साबित करता है।
पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्य शेषराव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी, ठाकुर दौलत सिंह, पूर्व विधायक अजय चौरे, भाजपा नेता टीकाराम चन्द्रवंशी, विजय झांझरी, विजय पांडे, संतोष राय, शिव मालवी, योगेश सदारंग सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुये।


Comments (0)
Facebook Comments