महुआ बीनने गई युवती पर बाघ ने किया हमला, 7 माह में चौथा मामला
The tiger attacked the girl who went to pick up Mahua... Fourth case of tiger attack in last 7 months.....
महुआ बीनने गई युवती पर बाघ ने किया हमला
पिछले 7 माह में बाघ द्वारा हमले का चौथा मामला
छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत पेंच टाइगर रिजर्व पार्क के अंर्तगत गुमतरा रेंज तोतलाढोह सर्किल थुयेपानी बीट का मामला जहा महुआ बीनते वक्त युवती संतोषी पिता बालचंद तुमढाम को आचनक पीछे आये बाघ ने हमला कर दिया जिससे युवती की मौत हो गई। आपको बता दे की बीते 7 माह में बाघ द्वारा हमले का चौथा मामला है जिसमे सिवनी क्षेत्र में बीते दिनों में 2 युवती को बाघ द्वारा शिकार किया गया, वही एक महाराष्ट्र क्षेत्र में युवती का शिकार बाघ द्वारा किया और अब छिंदवाड़ा क्षेत्र में आज फिर से वही हादसा देखने को मिला।
ग्रामीणों और प्रशासन को इस बात की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोगो का हुजूम लग गया सूचना पर संबधित थाना पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां मृतक के शव को बिछुआ स्वास्थ केंद्र लाया गया


Comments (0)
Facebook Comments