24 घंटे में मिले 300 से अधिक नए पॉजिटिव, इन जिलों में कोरोना विस्फोट 

More than 300 new positives found in 24 hours, corona explosion in these districts

24 घंटे में मिले 300 से अधिक नए पॉजिटिव, इन जिलों में कोरोना विस्फोट 
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत,भोपाल

24 घंटे में मिले 300 से अधिक नए पॉजिटिव, इन जिलों में कोरोना विस्फोट 

भोपाल । मध्य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप प्रदेश में लगातार जारी है | कुछ दिनों पहले स्थिति नियंत्रण में लग रही थी | लेकिन अब रोजाना आंकड़ा 300 के पार जा रहा है| प्रदेश में 305 ने पॉजिटिव मिले हैं | इन्हे मिलकर राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 16341 पहुँच गई है |

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 11750 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 74 रिजेक्ट हो गए। वहीं 11445 नेगेटिव और 305 पॉजिटिव निकले। इन्हे मिलाकर अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 16341 हो गई है। 5 मरीजों की मृत्यु के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 634 और 245 मरीजों के डिस्चार्ज के साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या 12232 हो गई है।

प्रदेश के कई जिले कोरोना की चपेट में है|  इंदौर, भोपाल के बाद अब मुरैना और ग्वालियर में खतरा बढ़ रहा है| राजधानी भोपाल में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है| 24 घंटे में यहां 53 पॉजिटिव मिले हैं| वहीं इंदौर में 45 ग्वालियर में 58 जबलपुर में 22 मंदसौर में 14 और टीकमगढ़ में 17 नए पॉजिटिव सामने आये हैं |