भारत में वैक्सीन के नए रेट, अब निजी अस्पतालों को 600 रुपए में मिलेगा एक डोज

New vaccine rates in India, now private hospitals will get a dose for 600 rupees

भारत में वैक्सीन के नए रेट, अब निजी अस्पतालों को 600 रुपए में मिलेगा एक डोज
CTN भारत डेस्क रिपोर्ट

भारत में वैक्सीन के नए रेट, अब निजी अस्पतालों को 600 रुपए में मिलेगा एक डोज

पुणे। देशभर में कोरोना के सेकंड वेव ने भयंकर तबाई मचा के रख दी है ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधन के एक दिन बाद पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ने आज बुधवार को कोवीशील्ड वैक्सीन (Covishield) के नए रेट जारी किए हैं। मुताबिक प्राइवेट (Private Hospital) और सरकारी अस्पतालों (Government Hospital) के लिए अलग-अलग दाम तय किए गए हैं।अब प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड वैक्सीन (Covshield vaccine ) 600 रुपए और सरकारी अस्पतालों में 400 रुपए में दी जाएगी।

वर्तमान में भारत सरकार ही देश में सभी वैक्सीन की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करती है। पहली और दूसरी डोज के बीच 4 से 6 हफ्ते का अंतर होता है। सीरम ने अपने जारी बयान में कहा कि प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड वैक्सीन 600 रुपए में दी जाएगी। इससे पहले इन अस्पतालों को ये वैक्सीन 250 रुपए में दी जा रही थी।वही सरकारी अस्पतालों में यह 400 रुपए में दी जाएगी। यानि सरकारी अस्पताल में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग 400 रुपए देकर तो प्राइवेट अस्पताल में 600 रुपए देकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

सीरम ने अपने जारी बयान में कहा अगले दो महीनों के लिए टीके के उत्पादन को बढ़ाकर सीमित क्षमता को संबोधित करेंगे। आने वाले दिनों में हमारी क्षमता के 50 प्रतिशत को भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में परोसा जाएगा, और शेष 50% क्षमता होगी। वही राज्यों के लिए वैक्सीन के दाम 400 रुपए होंगे और केंद्र को पहले की ही तरह ये वैक्सीन 150 रुपए में मिलती रहेगी।