करोड़ो के लोकार्पण कार्यक्रम में छिंदवाड़ा प्रभारी मंत्री के साथ दिखे कांग्रेसी नेता 

Congress leaders were seen with the minister in charge of Chhindwara in the launch program of crores

करोड़ो के लोकार्पण कार्यक्रम में छिंदवाड़ा प्रभारी मंत्री के साथ दिखे कांग्रेसी नेता 
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

करोड़ो के लोकार्पण कार्यक्रम में छिंदवाड़ा प्रभारी मंत्री के साथ दिखे कांग्रेसी नेता 

छिन्दवाड़ा/बडकुही/परासिया।  प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास और जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल शनिवार को जिले की नगर परिषद बडकुही पहुंचे। जहां उन्होंने 72.82 लाख रुपए की लागत से तैयार नगर परिषद बडकुही के नवीन कार्यालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर परासिया स्थानीय विधायक सोहनलाल बाल्मीक  भी नजर आये साथ में  जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक साहू, छिंदवाड़ा प्रभारी संतोष पारीख, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम परासिया मनोज कुमार, नगर परिषद का अमला और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • प्रभारी मंत्री श्री पटेल द्वारा नगर परिषद न्यूटन चिखली में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं व्यायाम शाला का लोकार्पण

प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास और जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल शनिवार की रात्रि जिले के परासिया होते हुए नगर परिषद न्यूटन चिखली पहुंचे । जहां उन्होंने पश्चिम न्यूटन चिखली में 15 लाख रुपए की लागत से तैयार नवीन व्यायाम शाला भवन का लोकार्पण और मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना तृतीय चरण के अंतर्गत नगर परिषद न्यूटन चिखली में 75 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर शिलालेख पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने व्यायाम शाला के लिए भूमि दानदाता पूर्व पार्षद श्रीमती रायवती सराठी का शॉल - श्रीफल देकर सम्मान किया और धन्यवाद व्यक्त किया। 

  • प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने अंतराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी सुश्री शिवानी पवार के परिवार से की मुलाकात
  • शिवानी बिटिया को आगे बढ़ने के लिए हर प्रकार से सहायता करेगी प्रदेश सरकार - प्रभारी मंत्री श्री पटेल

प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास और जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने गत दिवस जिले के ग्राम उमरेठ पहुंचकर सर्बिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाली छिंदवाड़ा जिले की बेटी सुश्री शिवानी पवार के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों और उसके कोच से मुलाकात की और उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने सुश्री शिवानी की मेहनत और जज्बे की सराहना की और कहा कि प्रदेश सरकार शिवानी बिटिया को आगे बढ़ने में हर प्रकार से सहायता करेगी।