प्रथम किश्त की 26.87 करोड़ रूपये से अधिक की राहत राशि पाकर छिंदवाड़ा जिले के 93 हजार 194 किसान हुए लाभान्वित

Rs 1600 crore relief amount transferred to 35.50 lakh farmers accounts

प्रथम किश्त की 26.87 करोड़ रूपये से अधिक की राहत राशि पाकर छिंदवाड़ा जिले के 93 हजार 194 किसान हुए लाभान्वित
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे एडिटर CTN भारत

प्रथम किश्त की 26.87 करोड़ रूपये से अधिक की राहत राशि पाकर छिंदवाड़ा जिले के 93 हजार 194 किसान हुए लाभान्वित

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन में प्रदेश के लगभग 35.50 लाख किसानों के खातों में अंतरित की 1600 करोड़ रूपये की राहत राशि 
  • जिला स्तरीय किसान सम्मेलन कार्यक्रम में जिले के 49 पशुपालक व मत्स्यपालक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 11.53 लाख रूपये के ऋण वितरित    

छिन्दवाड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन जिले में आयोजित राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन में शुक्रवार को खरीफ 2020 में हुए फसलों के नुकसान की करीब 1600 करोड़ रूपये की राहत राशि प्रदेश भर के करीब 35 लाख 50 हजार किसानों के खातों में सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित की गई । इस कार्यक्रम के माध्यम से खरीफ 2020 में हुए फसलों के नुकसान से प्रभावित छिन्दवाड़ा जिले के 93 हजार 194 किसानों के खाते में भी प्रथम किश्त के रूप में 26 करोड़ 87 लाख 15 हजार 753 रूपये की राशि अंतरित की गई । किसान महासम्मेलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम पोला ग्राउंड छिन्दवाड़ा में संपन्न हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा प्रतीक स्वरूप जिले की विभिन्न तहसीलों के 10 हितग्राहियों को राहत राशि के चैक ससम्मान मंच से प्रदाय किये गये । प्रदेश स्तर व जिला स्तर के साथ ही इस कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया था जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखने और सुनने की व्यवस्था की गई थी । किसान महासम्मेलन के माध्यम से जिले के कृषकों द्वारा भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को देखा और सुना गया ।

कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 48 पशुपालक किसानों को 11.35 लाख रूपये और एक मत्स्यपालक किसान को 18 हजार रूपये की राशि के ऋण भी वितरित किये गये । इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत की  प्रशासनिक समिति की प्रधान श्रीमती कांता ठाकुर, पूर्व मंत्री श्री चौधरी चंद्रभान सिंह, नगर निगम छिन्दवाड़ा की पूर्व महापौर श्रीमती कांता सदारंग, नगरपालिका छिन्दवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक साहू बंटी, निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी, रमेश पोफली, नगर अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला व योगेश सदारंग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, डिप्टी कलेक्टर अजीत तिर्की, उप संचालक कृषि  जे.आर.हेड़ाऊ व जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक  के.के.सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पत्रकारगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे ।