रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
Minister of State for Railways Suresh Angadi died from Corona, PM Modi expressed grief
रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन (Suresh Angadi passes away) हो गया है। बुधवार को उन्होंने 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वो कोरोना संक्रमित (Corona Positive) पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली में एम्स में भर्ती कराया गया था| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सुरेश अंगाडी के निधन पर शोक जताया है|
कोरोना संक्रमित अंगाड़ी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था| सुरेश अंगाड़ी कर्नाटक की बेलगाम सीट से सांसद थे और उन्हें साल 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया था| उनका निधन बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। सुरेश आंगड़ी 65 वर्ष के थे। अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।





Comments (0)
Facebook Comments