दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान, केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी का चेहरा कौन ?

dehli news

दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान, केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी का चेहरा कौन ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान, केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी का चेहरा कौन ?

मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी ?


दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीख की आज घोषणा कर दी गई जानकारी देते हुए सुनील अरोड़ा (मुख्य चुनाव आयुक्त )ने बताया 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीट हैं ।अन्ना हजारे के आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी ने राजनीति को नई दिशा दी थी ।2013 में पहली बार चुनाव  में उतरी आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत तो हासिल नहीं क्या लेकिन 28 सीटों के साथ बाहर से इंडियन नेशनल कांग्रेस से समर्थन लेकर सरकार बनाई ।क्योंकि लोकपाल बिल पास कराने में असमर्थ होने पर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया कुल 49 दिन चली सरकार ।इसके बाद 2015 फरवरी में फिर चुनाव हुए इस बार चुनाव नतीजे चौंकाने वाले थे 67 सीट के साथ आम आदमी पार्टी ने शानदार वापसी की । मुख्यमंत्री बने अरविन्द केजरीवाल ने इसे दिल्ली की जनता की जीत बताया। अब पांच साल बाद फिर चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही सभी पार्टियों में हलचल तेज हो गई हैं। देखना होगा इस बार किसका परचम लहराएगा किसकी होगी सत्ता ......?। क्योंकि केजरीवाल अपने पांच साल के कार्यकाल में दिल्ली में काफी बदलाव हुए हैं इसका दावा करते हैं । बीजेपी अध्यक्ष उनसे उनके काम का हिसाब मांग रहे हैं। वाद - विवाद और आरोपों के बाद अब 11 फरवरी को नतीजे के बाद ही पता चलेगा कि दिल्ली की जनता का फैसला क्या है।

2014 के मुकाबले राजधानी की चुनावी फिजा इस बार पूरी तरह से बदली हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में इसबार दो मुद्दों पर सस्पेंस गहराया हुआ है। पहला कि आखिर इन चुनावों में बीजेपी का सीएम फेस कौन होगा। बीजेपी ने इस पर अभी पत्ते नहीं खोले हैं। और दूसरा, नागरिकता कानून (CAA) चुनावों में क्या गुल खिलाएगा। केजरीवाल सीएए के खिलाफ सीधे तौर पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, जबकि बीजेपी अब तक के अपने अभियान में इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जमकर ललकार रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या CAA का मुद्दा वोटों का धुव्रीकरण कराने में कामयाब रहेगा।