किसकी मनेगी दीवाली, किसके सिर होगा ताज ! चंद घंटो के बाद मध्यप्रदेश की राजनीती क्या रंग लाती है - बने रहे CTN भारत के साथ
Whom to celebrate Diwali, who will burst firecrackers! What color politics of Madhya Pradesh brings after a few hours
किसकी मनेगी दीवाली, कौन फोड़ेगा फटाके ! चंद घंटो के बाद मध्यप्रदेश की राजनीती क्या रंग लाती है - बने रहे CTN भारत के साथ...
भोपाल । उप चुनावों के लिए 3 नवंबर को हुए मतदान में मतदाताओं ने जीत हार का फैसला EVM में बंद कर दिया था । कितने मतदाताओं ने भाजपा के लिये बटन दबाया कितनों ने कांग्रेस के और कितनो ने इन दोनों पार्टियों से हटकर वोट किया ये आंकड़ा मशीन में बन्द हो गया है। लेकिन परिणाम से पहले ही कांग्रेस का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ गया है। कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि सरकार कांग्रेस बनायेगी। कांग्रेस विधायक का तो ये तक दावा है कि 10 नवंबर को प्रदेश की जनता भाजपा से कहेगी कि बस अब और नहीं.
भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने 28 सीटों के उप चुनावों का परिणाम क्या होगा ये 10 नवंबर को ही मालूम चलेगा लेकिन इन परिणामों से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं का कॉन्फिडेंस लेवल अलग ही परिणाम की तरफ इशारा कर रहा है। मतदान से पहले ग्वालियर चंबल की सभी 16 सीटों सहित एमपी की सभी 28 सीटें जीतने के दावे करने वाली दोनों पार्टियों के नेताओं के आंकड़े अब अलग अलग कहानी कह रहे हैं। खास बात ये है कि भाजपा के सरकार बचाये रखने के दावों के बीच अब कांग्रेस सरकार बनाने के दावे कर रही है।
बहरहाल चुनाव जीतने के लिये ही लड़े जाते हैं। कौन जीतेगा कौन हारेगा, किसकी दीपावली मनेगी और कौन फटाके को फूटता हुआ देखेगा इसका फैसला जनता कर चुकी है 10 नवंबर को बस कुछ घंटे ही बाकी है .....



Comments (0)
Facebook Comments