राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं ....

Governor wishes Prime Minister Narendra Modi a very happy birthday

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं ....

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं ....

रायपुर।  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संकट के समय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कई प्रभावकारी कदम उठाए, ठोस निर्णय लिए और देश को संक्रमण से बचाने के लिए कई उपाय किए। साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्म निर्भर भारत अभियान की भी शुरूआत की और वोकल फॉर लोकल का नारा दिया। उन्होंने आह्वान किया कि देश को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों की मदद से बनाए गए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, जिससे यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और अन्य देशों पर निर्भरता भी कम होगी। यही नहीं उन्होंने अपने दूरगामी निर्णयों की बदौलत अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में देश की सशक्त छवि निर्मित की। श्री मोदी ने विदेशी ताकतों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने के महत्वपूर्ण निर्णय के साथ धारा-370 और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। राज्यपाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारा राष्ट्र सर्वोच्च शिखर पर स्थापित होगा और पूरे विश्व को मार्गदर्शन देगा।