आज टी-20 में खत्म हो जाएगा विराट युग - कोच रवि शास्त्री का भी आखिरी मैच
'Virat era' will end in T20 today, coach Ravi Shastri's last match too
आज टी-20 में खत्म हो जाएगा 'विराट युग', कोच रवि शास्त्री का भी आखिरी मैच
- भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली उम्मीदें अब खत्म हो चुकी हैं
नेशनल T-20 WC में भारतीय टीम अपना 5वां मुकाबला आज नामीबिया के खिलाफ दुबई स्टेडियम में खेलने उतरेगी. इस मैच के साथ ही दोनों टीमों का सफर आज इस टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा. भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली उम्मीदें खत्म हो गई हैं. जिसका फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान को मिली हार ने कर दिया है और भारत का इस साल खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो चुका है. पर खास बात ये है कि हालांकि नामीबिया को हराकर विराट कोहली इस मेगा इवेंट से विदाई लेना चाहेंगे. तो वहीं बेहतर फॉर्म में चल रही गेरहार्ड इरासमस के नेतृत्व में नामीबिया भी जीत के साथ ही इस टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी. हालांकि इन दोनों टीमों के जीत हार से टूर्नामेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
लेकिन भारतीय टीम के लिए यह मैच इ,लिए खास होगा क्योंकि भारतीय क्रिकेट में कप्तान और कोच के तौर पर आज विराट कोहली और रवि शास्त्री के कार्यकाल खत्म हो जाएगा.
और सिर्फ इतना ही नहीं, जहां कोहली कप्तान के तौर पर ये आखिरी टी20 मैच होगा तो वहीं भारतीय कोच रवी शास्त्री भी अपना पद छोड़ रहे हैं. ऐसे में दोनों दिग्गज इस मुकाबले को खास बनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे. हालंकि, भारत ने दोनों के कार्यकाल में एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया इस बात का मलाल ज़रूर रहेगा कि.
दोनों की इस विदाई से क्रिकेट प्रेमियों एक तरफ थोड़ी उदासी है वहीं दूसरी और प्रशंसक उनकी विदाई अच्छी देखने की उम्मीद कर रहे हैं


Comments (0)
Facebook Comments