पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर कांग्रेस के आरोप निराधार! नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों के सामने दिए जवाब
Congress's allegations regarding Patwari recruitment exam are baseless! Narottam Mishra gave answers in front of journalists
पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर कांग्रेस के आरोप निराधार! नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों के सामने दिए जवाब
भोपाल। कांग्रेस लगातार पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप लगा रही है। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने इसपर पलटवार करत हुए उनके आरोपों पर बिन्दुवार जवाब दिया है। उन्होने कहा कि जो कांग्रेस पर्चियों पर नौकरी देती थी वह आधुनिक परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठा रही है। पार्टी का ही एक पदाधिकारी जो इस परीक्षा में फेल हो गया, उसे मोहरा बना कर कांग्रेस नेता झूठ फैला रहे हैं। प्रदेश के नौजवानों को बदनाम करने का प्रयास वे लोग कर रहें है जिन्होने अपनी 15 महीने की सरकार में 15 लोगों को भी नौकरी नहीं दी।
वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2, उप समूह-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेन्टर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूँ। सेन्टर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा।
पटवारी परीक्षा पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं के झूठ को मध्यप्रदेश सरकार के गृहमंत्री श्री @drnarottammisra ने किया उजागर.. pic.twitter.com/C4DCHxT7Hd
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) July 13, 2023


Comments (0)
Facebook Comments