नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने ली बैठक - प्रमुख कार्यकर्ताओ को चुनाव जीतने के दिए टिप्स
Uma Shankar Gupta, state convenor of the Municipal Elections Steering Committee, took a meeting - tips given to prominent workers to win elections
नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने ली बैठक - प्रमुख कार्यकर्ताओ को चुनाव जीतने के दिए टिप्स
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने आज जेपीइन होटल में भाजपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए।सुबह 11 बजे से ही जिला प्रबंध समिति, जिला नगरीय निकाय संचालन समिति के संयोजक एवं सहसंयोजक, जिन नगरीय निकाय में चुनाव होना है वहां के मंडल अध्यक्ष एवं छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड प्रभारी एवं सहप्रभारियों से सवाल जवाब किये।
चुनाव संचालन समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ कोई हउआ नही है।जो हम उसे हरा नही सकते। कहा जाता है कि छिंदवाड़ा कठिन है,कठिन है। पिछले चुनाव में कमलनाथ बाल बाल बचे है।अब कमलनाथ फेल हो चुके है और इसका सबसे ज्यादा फायदा भाजपा कार्यकर्ता छिन्दवाड़ा में उठा सकता है।वैसे तो जनता सब जानती है लेकिन साथ मे जनता को कमलनाथ की हकीकत हमे भी बताना होगा।आगामी नगरीय निकाय चुनाव में विजय की मानसिकता से चुनाव लड़े।जिले के 11 में से 6 निकाय हमारे पास है ।कार्यकर्ता उत्साहित है।इस बार 11 की 11 निकाय हमारे होंगे।
श्री गुप्ता ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश का शोषण किया है।भ्रष्टाचार और ट्रांसफर उद्योग को बढ़ावा दिया। भोपाल में मॉडल छिंदवाड़ा का ढिंढोरा पीटा।जिसकी सच्चाई जनता जानती है।15 महीने की कांग्रेस सरकार में छिंदवाड़ा जिले में जो नंगा नाच हुआ है,भ्रष्टाचार हुआ है वो सबके सामने है।सारा का सारा बजट कमलनाथ और कमलनाथ के लोगो के पास गया। सिंचाई काॅम्पलेक्स योजना में बिना किसी काम के 500 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया गया । साईन बोर्ड, सेल्फी पाइंट, सफाई का ठेका के काम अपने मित्रों को देकर नगर निगम को दिवालिया होने के कगार पर ला दिया । सूचना के अधिकार के अंतर्गत ली गई जानकारी से ज्ञात हुआ है कि कमलनाथ सरकार ने अपने 15 माह के शासनकाल में स्मार्ट सिटी या अन्य किसी योजना के लिये एक रूपये का भी आवंटन नगर निगम छिंदवाड़ा को नहीं दिया था ।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बैठक की प्रस्तावना रखी और स्वागत उद्बोधन दिया।मध्यप्रदेश चुनाव संचालन समिति के प्रदेश संयोजक श्री उमाशंकर गुप्ता का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है।आज इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित है। मैं सभी से निवेदन करना चाहता हूँ कि चुनाव अभियान में जुट जाएं।अभी हमारे चुनाव में प्रत्याशी तय नही हुए है। पार्टी संगठन के वरीष्ठजन मिलकर प्रत्याशी का चयन करेंगे। लेकिन हम सब कार्यकताओं को एक बात समझ लेना चाहिए कि चेहरा कोई भी हो लेकिन हमारा प्रत्याशी कमल फूल होगा।हमें सभी सीटों पर कमल फूल खिलाना है।भाजपा का कार्यकर्ता बहुत स्वाभिमानी होता है।जिसे कोई खरीद नही सकता।भाजपा कार्यकर्ता अपनी पार्टी के लिए सैनिक की तरह कार्य करते है।सैनिक की तरह ही विचारधारा की लड़ाई में जी जान लगा देता है।इस निकाय चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
बैठक में प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्य शेषराव यादव, जिला समन्वयक पंडित रमेश दुबे, कन्हईराम रघुवंशी, दौलत सिंह ठाकुर, अरुण कपूर, नरेंद्र परमार, नाना मोहोड़, नत्थन शाह, आशीष ठाकुर, प्रवीण पालीवाल, ठाकुर प्रियवर सिंह, उत्तम ठाकुर, संतोष जैन, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती कांता सदारंग, धर्मेन्द्र मिगलानी, विजय झांझरी, योगेश सदारंग, टीकाराम चन्द्रवंशी, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नेतागण उपास्थित रहे।


Comments (0)
Facebook Comments