प्रशासन की लापरवाही से 3 परिवारों में छाया मातम
प्रशासन की लापरवाही से 3 परिवारों में छाया मातम
प्रशासन की लापरवाही से 3 परिवारों में छाया मातम
छिंदवाड़ा / चौरई - माचागोरा बाँध हिवरखेड़ी चौकी अंतर्गत हुआ दर्दनाक हादसा पानी मे समा गई टाटा सूमो तीन की मौत
- माचागोरा बाँध हिवरखेड़ी थाना अंतर्गत हुआ दर्दनाक हादसा माचागोराबाँध के अंदर पानी मे समा गई टाटा सूमो सरपंच के लड़के सहित दो और लोगों की डूबने से हुई मौत तीनो साहू परिवार के लोग आपस मे सगे संबंधी थे तीनो शवों को पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू कर निकाला पानी से बाहर।
- सड़क निर्माण में लापरवाही एरिकेशन विभाग की लेकिन विरोध झेलना पड़ा पुलिस विभाग को नाराज परिजनों ने हिवरखेड़ी चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल के ऊपर हल्के पथराव कर हंड्रेड डायल एवं एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए भीड़ को आक्रोशित देख चौरई थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया एवं उनकी सूझबूझ से एक बड़ी घटना होने से बच गई नाराज परिजन का विरोध देख द्विवेदी ने अपने विश्वसनीय सिफाई राजेन्द्र बघेल एवं श्यामसुंदर बघेल को जैसे ही इशारा किया दोनों ने तत्काल पानी मे छलांग लगा दी कड़ाके की ठंड में दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बहार निकाला गया एवं शेष एक शव को भी कुछ ही घंटे बाद देर रात्रि बाहर निकाल लिया गया।
परिजनों की सहमति पर रात में ही तीनो शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया मरने वाले तीनो व्यक्ति आपस मे सगे संबंधी थे जोकि घटना स्थल के आसपास के ही ग्राम के रहवासी थे।मरने वाले में एक का नाम नीरज /पिता कृष्ण कुमार साहू , दूसरा रोहित पिता शिवराम साहू,एवं तीसरा अनिल/पिता सेवकराम साहू था।
पेंच सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते गई ग्रामीणों की जान
पेंच सिंचाई विभाग ने अडानी पवार प्लांट से लगें हिवरखेड़ी एवं बारह बिरयारी के मध्य जो सड़क निर्माण किया हैं उसमें भारी लापरवाही की गई हैं सड़क को घुमावदार के साथ-साथ बेहद ही सक्रिय बनाया गया हैं। सड़क के दोनों ओर अथाय पानी भरा हुआ हैं जिसके चलते यहाँ दुघर्टना घटित हुई हैं ऐसा नही है कि ग्रामीणों ने इस सड़क को लेकर कभी आवाज न उठाई हो ग्रामीणों ने आवाज तो कई बार उठाई लेकिन सुना किसी को नही पड़ी।
ग्रामीणों का कहना पड़ा कि हमने मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा विधायक, कलेक्टर एवं पेंच सिचाई विभाग सभी को बुलाया लेकिन किसी ने नही सुना।
ग्रामीणों की नाराजगी इस बात पर भी दिखी की जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी तंत्र पर गम्भीर आरोप लगाये ग्रामीणों का कहना हैं कि सड़क को लेकर हम सबके पास गए ज्ञापन दिए पर किसी ने हमारे लिए कुछ नही किया ग्रामीणों की माँग पूरी तो नही हुई पर इनके परिवार के जवान बच्चों की जान जरूर चली गई।


Comments (0)
Facebook Comments