थाना कुण्डीपुरा पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का किया खुलासा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

Brief description of the incident: On 28.06.25, village Kotwar Sunil Nandewar of village Isra Umaria informed through mobile that the body of an unknown person is lying dead next to the house of Soopchand Ivnati in village Isra Umaria. On this information, Kundipura police station staff reached the spot and inspected the spot. The unknown person has been killed by some unknown accused by causing serious injuries on his face and head. The deceased unidentified person was identified by the people of the village and nearby area as Maniram Jamore father Gopi Jamore age 55 years resident of village Amta Tola police station Chaurai district Chhindwara. A case was registered on the spot, inquest panchnama proceedings were conducted and PM of the deceased was conducted. On the PM report the doctor found that the deceased had died due to serious injuries caused by hitting him on the face and head with a hard object. Prima facie the unidentified person was found to have committed the crime of murder, so crime number 467/25 section 103(1) BNS was registered and investigation taken up and senior officers were informed.

थाना कुण्डीपुरा पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का किया खुलासा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
ANIMESH SINGH

थाना कुण्डीपुरा पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का किया खुलासा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

घटना का सक्षिप्त विवरण दिनांक 28.06.25 को ग्राम इसरा उमारिया को ग्राम कोटवार सुनील नांदेवार ने

जरिये मोबाईल के सूचना दिया कि ग्राम इसरा उमरिया में सूपचंद इवनाती के घर के बाजू में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मृत अवस्था में पडा हुआ है की सूचना पर थाना कुण्डीपुरा स्टाफ घटना स्थल पंहुचकर घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किये जो अज्ञात व्यक्ति को किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा चेहरे तथा सिर में गंभीर चोट पंहुचाकर मार दिया गया है। जो मृतक अज्ञात व्यक्ति की पहचान गाँव तथा आस पास के लोगो के द्वारा मनीराम जमोरे पिता गोपी जमोरे उम्र 55 साल निवासी ग्राम आमटा टोला थाना चौरई जिला छिंदवाडा के रूप में हुआ जो मौके पर मर्ग कायम कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर मृतक का पी एम कराया गया जो पी एम रिपोर्ट पर डा. द्वारा मृतक की मौत किसी कठोर वस्तू से मृतक के चेहरे एवं सिर पर मार कर गंभीर चोट पंहुचाकर मृत्यु करना पाया गया है। जो प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या का अपराध घटित करना पाया जाने पर अपराध क्रमांक 467/25 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डेय व अति. पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के मार्ग दर्शन में में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी उप निरी महेन्द्र भगत द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित गई, जो टीम द्वारा तत्पर्यता पूर्वक विवेचना कर मृतक मनीराम जमोरे की मृत्यु के संबंध में घटना स्थल के आस पास एवं इसरा उमारिया छिंदवाडा रोड के सी.सी.टी.व्ही. फोटेज चेक किये गये करीबन 30 सी सी टी व्ही कैमरे चेक किये एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर संदेही मंगल सिंह पिता जुगराज इरपाची उम्र 32 निवासी धनोरा गोसाई का घटना दिनांक को इसरा उमारिया में घूमते हुए देखा जाने पर उक्त संदेही से अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर उक्त आरोपी के द्वारा दिनांक 27/06/25 को आई स्मार्ट मो. सा. से अपने ससुराल इसरा उमारिया जाते समय रास्ते में मृतक मनीराम लिफ्ट मांगते हुए मिलना, लिफ्ट देने पर साथ मे ले जाकर इसरा उमारिया नेहर के पास आपस में दोनो व्यक्तियो के द्वारा कच्ची शराब पीना आपस में विवाद होने के कारण आरोपी द्वारा मोटी खुब्बेदार लकडी से मनीराम के सिर, चेहरे पर मारकर मृत्यु करना बताया है एवं ससुर से पुराना विवाद होने से ससुर को फंसाने के उद्देशय से मृतक को कंधे में उठाकर ससुर के घर के पास फेंफना बताया है । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) मंगल सिंह पिता जुगराज इरपाची उम्र 30 साल निवासी धनोरा गोसाई थाना कुण्डीपुरा जिला छिंदवाडा

आरोपी से जप्त सामग्री -

(1) घटना में प्रयक्तु मोटी खुब्बेदार लकडी

(2) घटना समय पहने हुए स्वयं के कपडे

(3) घटना में प्रयुक्त आई स्मार्ट मो.सा.

(4) एक POCO कंपनी का मोबाईल फोन

विशेष भूमिका -:- महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा, उप निरी. अविनाश पारधी चौकी प्रभारी धरमटेकडी उप

निरी, करिश्मा चौधरी, उप निरी डोलसिंह बरकडे, सउनि मनोज रघुवंशी, सउनि राजेश शर्मा, प्र.आर. रविन्द्र ठाकुर, प्र आर विनोद राजपूत, प्र आर हरीश वर्मा, प्र आर रंजीत विश्वकर्मा, आर जीवन रघुवंशी, आर. प्रदीप चंद्रवंशी, आर विनोदनागेश, आर पुष्पराज, आर सतीष बघेल थाना चाँद साइबर सेल टीम आदित्य रघुवंशी, नितिन ठाकुर अभिषेक ठाकुर की विशेष भूमिका रही।