मरने से पहले बिजली कनेक्शन दे दो साहब, वर्षो से अंधेरे में जिंदगी जी रहे परिवार ने लगाई गुहार
Give power connection before dying, sir, family living in darkness for years pleaded
मरने से पहले बिजली कनेक्शन दे दो साहब, वर्षो से अंधेरे में जिंदगी जी रहे परिवार ने लगाई गुहार
छिंदवाड़ा / पांढुर्ना । भले ही देश को आजाद हुए कई साल बीत चुके हुए हो परन्तु आज भी कई ग्राम सुख सुविधाओं से वंचित नजर आ रहे है फिर भी यहाँ के नेताओ ने स्मार्ट सिटी की ताल ठोक कर आम जनता को बेवकूफ बना रहे है जमीनी वास्तविकता से गुजरे तो हकीकत और कुछ बयां करती है। देखा जाये तो प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाओ को आमजन मानस तक पहुंचाने में स्थानीय प्रशासन कही ना कही अपनी लापरवाही दिखा रहे है।
ऐसा ही एक मामला छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिवनी ग्राम पंचायत के निवासी एक परिवार के तीन लोग जिसमे 90 वर्षीय वृद्धा भी है जिन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौपा और बिजली कनेक्शन दिए जाने की ग़ुहार लगाई, आपको बता दे की पांढुर्ना विधानसभा के ग्राम सिवनी निवासी गणेश रामजी किनकर का परिवार विगत तीन वर्षो से अँधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर है, तथा बिजली नही होने के कारण कई परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है, रात के समय जहरीले जीव जन्तुओ के डर के साथ हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है, पीड़ित परिवार के आस पास मौजूद अन्य घरो में तो बिजली कनेक्शन है मगर गणेश के घर में बिजली का कनेक्शन नही होना कही न कही ये जिम्मेदार लोगो की लापरवाही को साफ दर्शाता है, पीड़ित परिवार द्वारा इसके पूर्व भी कनेक्शन के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगाई मगर अब तक इस दिशा में जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई कदम नही उठाया गया और न ही पीड़ित की मांग को गंभीरता से लिया है, अपनी मांग पर कोई सुनवाई नही होती देख आख़ीरकार पीड़ित परिवार ने मजबूर होकर पांढुर्ना एसडीएम कार्यालय में धरना देना पड़ा, (मरने से पहले बिजली कनेक्शन दे दो SDM साहाब, तीन वर्षो से अंधेरे में जी रहा परिवार) का स्लोगन लिखी तख्ती और ज्ञापन अपने हाथो में लिए पीड़ित परिवार की 90 वर्षीय बूढ़ी महिला ने एसडीएम ऑफिस पहुंच कर जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन दिए जाने की ग़ुहार लगाई,
इस पुरे मामले को लेकर जब CTN भारत के सवांददाता ने पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के विधायक नीलेश उइके से बात की तो उन्होने कहा की मुझे इस मामले के संदर्भ में अभी कुछ भी जानकारी नहीं है, अब आगे आने वाले दिनों में ये देखने वाली बात होगी की पीड़ित की मांग पर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि कब तक संज्ञान लेते है।



Comments (0)
Facebook Comments