छिन्दवाड़ा नगरनिगम क्षेत्र को मिली सुपर मिनी स्मार्ट सिटी की सौगात, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित नेताओ ने माना मुख्यमंत्री का आभार

Chhindwara Municipal Corporation area gets gift of Super Mini Smart City, thanks to Chief Minister among leaders including BJP District President

छिन्दवाड़ा नगरनिगम क्षेत्र को मिली सुपर मिनी स्मार्ट सिटी की सौगात, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित नेताओ ने माना मुख्यमंत्री का आभार
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे एडिटर CTN भारत

छिन्दवाड़ा नगरनिगम क्षेत्र को मिली सुपर मिनी स्मार्ट सिटी की सौगात, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित नेताओ ने माना मुख्यमंत्री का आभार

  • छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने किये थे मुख्यमंत्री से पत्राचार।

छिंदवाड़ा। बहुचर्चित छिंदवाड़ा नगर निगम को फिर एक बार प्रदेश की शिवराज सरकार ने करोडो की सौगात देकर मिनी स्मार्ट सिटी का सपना पूरा करवाया।  जिसके लिए छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी विवेक साहू सहित वरिष्ठ नेताओ ने धन्यवाद प्रेषित किया। 

आपको जानकारी के लिए बता दे कि छिंदवाड़ा नगरनिगम प्रदेश में बहुचर्चित इसलिए भी माना जा रहा है क्योकि इसी जिले से पूर्व में कांग्रेस के मुख़्यमंत्री कमलनाथ को चुनकर प्रदेश की बागडोर दी गई थी जो महज 15 महीने चली थी और उस 15 महीने में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छिंदवाड़ा निगम को जीरो बजट दिया गया था और जो कुछ पूर्व में शिवराज ने निगम को सीवर और वीआईपी जैसे अन्य कामो के लिए करोडो दिए थे उस पैसे को भी कांग्रेस कार्यकाल में नेताओ की मूर्ति, साइन बोर्ड  जैसे अन्य कामो में खर्च कर घोटालो में अपना नाम दर्ज किये थे।  अब देखना यहाँ है की पूर्व में 2018 में शिवराज के दिए हुए 38 करोड़ के बजट को जिस प्रकार निगम के आला अधिकारियो और ठेकेदारों ने मजे उड़ाए थे क्या अब भी कमीशन खोरी चलेगी या उस पर विराम लगेगा ??

गौरतलब है की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुनः  शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न सड़को और मिनी स्मार्ट सिटी की सौगात देने पर छिंदवाड़ा की जनता में हर्ष है ही साथ में नगर निगम को लगभग 54 करोड़ की सौगात में से मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत सड़को के लिए 35 करोड़ रुपये और सुपर मिनी स्मार्ट सिटी के लिए 19 करोड़ रुपये के काम का क्रियान्वन किया जावेगा। 


इस बारे में क्या कहते है भाजपा जिला अध्यक्ष 
वही श्री साहू ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2003 के बाद भाजपा की सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी कार्य किये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। जमीनी स्तर पर जनता को उनकी योजनाओ का लाभ भी मिला। हम छिन्दवाड़ा नगर की बात करे तो यहाँ भी वे जनता की आकांक्षाओ में खरे उतरे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बीमारू और पिछड़े हुए मध्यप्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। फिर धोखे से कांग्रेस ने 2018 में सरकार बना ली और 15 महीने में कमलनाथ ने ट्रांसफर के नाम पर खूब पैसा लूटा।अधिकारी कर्मचरियो को परेशान किया। नगर निगम में पार्षद महापौर को दरकिनार किया। शिवराज जी ने 2018 मे 38 करोड़ रुपये भेजे थे लेकिन कमलनाथ ने उस पैसों का दुरुपयोग किये। जिस दिन से कमलनाथ मुख्यमंत्री बने और जिस दिन इस्तीफा दिया उस बीच छिंदवाड़ा नगर निगम को एक रुपया नही दिया। अब 2020 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार आयी और अब सरकार अच्छा काम कर रही है।

  • बंटी विवेक साहू जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा