मध्यप्रदेश के इन दो महानगरों में जल्द होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री ने दिए संकेत

मध्यप्रदेश के इन दो महानगरों में जल्द होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री ने दिए संकेत
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

मध्यप्रदेश के इन दो महानगरों में जल्द होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली,  गृहमंत्री ने दिए संकेत 

भोपाल। भौगोलिक और जनसंख्या दृष्टि से महानगरों का विस्तार होने जा रहा है,  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि एक हफ्ते के अंदर इसे लागू करने की तैयारी है. इसी महीने से भोपाल इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी। इसमें गृह विभाग के द्वारा जो भी धाराएं और नियम है, उसमें संशोधन कर रहे है, वही नगर निगम के अंतर्गत आने वाले थाने इसमें रहेंगे। इसमें अलग अलग स्तर पर पुलिस को नियुक्त किया जाएगा।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इसे ना तो कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा और ना ही विधानसभा में। इसके लिए मप्र सरकार अलग अलग अधिसूचना जारी करेगी।जिस दिन अधिसूचना जारी होगी उसी दिन अधिकारियों की पोस्टिंग होगी। इसके लिए 5 अलग अलग अधिसूचना निकाली जाएगी।