यातायात जनजागरूकता पर बना विश्व कीर्तिमान के लिए रिकॉर्ड

Jabalpur Sansadhani created world history, more than 10,000 people participated in public awareness campaign

यातायात जनजागरूकता पर बना विश्व कीर्तिमान के लिए रिकॉर्ड
रिपोर्ट - शोभित घारू,जबलपुर

जबलपुर संस्कारधानी ने रचा विश्व इतिहास 10000 हज़ार से भी ज्यादा लोगो ने लिया जनजागरूकता अभियान में हिस्सा

जबलपुर -

शहर के पंडित रवि शुक्ल स्टेडियम में एक साथ हज़ारो लोगो ने मिलकर यातायात नियमों के प्रति महा संकल्प लिया,जिसमे स्कूल के बच्चो के साथ साथ विजन ऑर्डिनेंस,युवा ट्रैफिक फ़ोर्स के साथ शहर की लगभग 50 से भी अधिक संस्थाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।यातायात को सुगम और दुर्घटना से बचाने सभी को यातायात के नियमों का पालन करने के साथ साथ और भी लोगो को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई,वही ट्रैफिक ADD.S.P अमृत मीणा ने बताया कि जबलपुर जिले में प्रति वर्ष 3000 सड़क दुर्घटनाएं होती है जिनमे 400 से अधिक अकाल मौते के शिकार हो जाते है ऐसे में यातायात पुलिस सम्पूर्ण संसाधनों के साथ अपना कार्य निभा रही है,लेकिन अब यातायात को जन आंदोलन के रूप में प्रचारित प्रसारित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे  की सड़क में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सके।

 

इस कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड के अधिकारी भी मौजूद थे जिन्होंने इस कार्यक्रम को विश्व कीर्तिमान के लिए रिकॉर्ड किया है।