मैं फकीर हूँ बार-बार आऊंगा, मैं किसान का बेटा हूँ दर्द उसी का गाता हूँ - दर्शन सिंह चौधरी

Chief Minister Shivraj Singh Chauhan worked to make farmers prosperous - Vivek Bunty Sahu

मैं फकीर हूँ बार-बार आऊंगा, मैं किसान का बेटा हूँ दर्द उसी का गाता हूँ - दर्शन सिंह चौधरी
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे, रोशन सिंगनापुरे

मैं फकीर हूँ बार-बार आऊंगा, मैं किसान का बेटा हूँ दर्द उसी का गाता हूँ - दर्शन सिंह चौधरी

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को समृद्ध बनाने का काम किया - विवेक बंटी साहू

छिंदवाड़ा। भाजपा किसान कार्यकर्ता सम्मेलन किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी एक दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे जहा श्री चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया।  वही साथ में भाजपा के प्रदेश मंत्री निरंजन सिंह बिसेन भी साथ पहुंचे। वही किसानमोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था अठारहवीं और उन्नीसवीं सदी यूरोप की, बीसवीं सदी अमेरिका की और इक्कीसवीं सदी भारत की होगी, जो सच हुआ। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। यहाँ तक कि हम दुनिया के देशों को कोरोना की दवाई दे रहे है। भाजपा की मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार की नीतियों को भाजपा किसान मोर्चा गांव-गांव तक ले जायेगी तथा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्य में जुट जायें । 

आगे कहा कि छिंदवाड़ा में जो उत्साह है देखते है बनता है। झिरपा से छिंदवाड़ा तक कार्यक्रम का सिलसिला चलता रहा। मैं फकीर हूँ बार-बार आऊंगा। मैं किसान का बेटा हूँ, दर्द उसी का गाता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि पंडित नेहरू का कहना था कि देश का विकास उद्योगों पर आधारित है,उन्होंने गलत कहा। जबकि देश का विकास खेती पर आधारित है। 75 साल में मेरे किसान की दुर्दशा हुई। खेती घाटे का सौदा हुआ करती थी। कोई भी व्यक्ति अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता था। 75 सालों में किसान परेशान थे। हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को मानने वाले लोग है। भाजपा की सरकार आयी, धीरे धीरे किसान समृद्ध होना शुरू हुए। अब मोदीजी की सरकार है। अब किसान उन्नत किसान बने है। मोदी जी के नेतृत्व में अब विश्व मे दूध ,सब्जी, दलहन, गेंहू, चावल में सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है। मोदी जी ने सीएए कानून लाया, राम मंदिर का काम शुरू करवाया, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई। अब मोदीजी की सरकार है। अब किसान उन्नत किसान बने है। भारत देश उन्नत बना है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हुआ है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री संजय पटेल, पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, ठाकुर दौलत सिंह, शेषराव यादव, चौधरी रामेसिंह, रामराव महाले, आनंद ठाकरे, संदीप रघुवंशी, शिव मालवी, छिद्दीलाल वर्मा, बीरेन्द्र राय मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, एवं वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।