छिंदवाड़ा में 70294 उपभोक्ताओं को मिला स्मार्ट मीटर का लाभ, 55309 उपभोक्ताओं को TOD रिबेट से राहत*

Chhindwara. The installation of smart meters in the city is providing electricity consumers with transparent billing, control over consumption, and financial benefits. Through the Smart Bijli App, consumers can now view their daily electricity consumption and manage their monthly bills.

छिंदवाड़ा में 70294 उपभोक्ताओं को मिला स्मार्ट मीटर का लाभ,  55309 उपभोक्ताओं को TOD रिबेट से राहत*
ANIMESH SINGH

छिंदवाड़ा में 70294 उपभोक्ताओं को मिला स्मार्ट मीटर का लाभ, 55309 उपभोक्ताओं को TOD रिबेट से राहत*

छिंदवाड़ा।

शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, खपत पर नियंत्रण और आर्थिक लाभ मिल रहे हैं। स्मार्ट बिजली ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अब प्रतिदिन अपनी बिजली खपत देख सकते हैं और महीने के अंत में आने वाले बिल को नियंत्रित कर सकते हैं।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को Time of Day (TOD) योजना का लाभ भी प्रदान कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत यदि उपभोक्ता अपनी अधिकतर बिजली खपत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच करते हैं, तो उन्हें 20% तक रिबेट दिया जाता है। जो सुविधा गैर smart meter में ना होने के कारण TOD का लाभ उन उपभोक्ताओं को नहीं दिया जा सकता था।

छिंदवाड़ा शहर में अब तक लगभग 70,000 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 55309 उपभोक्ता नियमित रूप से TOD रिबेट योजना का लाभ उठा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को गत माह लगभग ₹ 32.38 लाख तक की रिबेट प्राप्त हुई है।

अधीक्षण अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि —

> “स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को न केवल अपनी खपत पर नजर रखने का अवसर देते हैं बल्कि पारदर्शी बिलिंग और ऊर्जा की बचत में भी मददगार साबित हो रहे हैं। विभाग का उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं को इस आधुनिक व्यवस्था से जोड़ना है ताकि बिजली उपयोग और बिलिंग दोनों में पारदर्शिता बनी रहे।”

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट बिजली ऐप डाउनलोड करें, अपनी दैनिक खपत देखें और बिजली उपयोग को नियंत्रित / बिजली बचत करने की आदत विकसित करें। TOD योजना का लाभ लेकर वे अपने बिजली बिल में 20% तक की बचत कर सकते हैं।

आने वाले चरण में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य परासिया, पांढुर्ना और सौसर शहरों में भी शुरू किया जा रहा है, जिससे जिले के सभी शहरी उपभोक्ताओं को आधुनिक स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली का लाभ मिल सकेगा।