नौकर ने कि 12 कीलो चांदी किमती 15 लाख की चोरी कोतवाली पुलिस टिम ने माल सहित किया गिरफ्तार
Brief description of the incident: On 24/09/2025, applicant Santosh Soni, father of late Vishnu Prasad Soni, age 46, resident of Raghuvanshi Pura Shakti Chowk, Kotwali police station, Chhindwara district, attended the police station and filed a report stating that he owned a silver jewelry manufacturing factory named VP & Sons in Raghuvanshi Pura Shakti Chowk, Chhindwara.
नौकर ने कि 12 कीलो चांदी किमती 15 लाख की चोरी कोतवाली पुलिस टिम ने माल सहित किया गिरफ्तार,
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक- 24/09/2025 को प्राथर्थी संतोष सोनी पिता स्व. विष्णु प्रसाद सोनी उम्र 46 साल निवासी रघुवंशी पुरा शक्ति चौक थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इनका रघुवंशी पुरा शक्ति चौक छिन्दवाडा में vp एण्ड सन्स के नाम से चांदी के जेवर बनाने का कारखाना है जो प्रार्थी के द्वारा दिनांक 23/09/2025 को स्टाक मिलान करने चांदी की पायल बनाने की चांदी की चैन रा मटेरियल लगभग 19 किलो जिसकी शुद्द वांदी 12 किली किमती 15 लाख रूपये की चोरी होना पाया गया प्रार्थी के द्वारा कारखाना में काम करने वाले कर्मचारी सचिन सोनी पर संदेह व्यक्त कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमाक 577/25 धारा 305 बी एन एस पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में एक व्यपारी के कारखाना में वृद्ध मात्रा में हुई चांदी की चोरी की घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पांडे के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपराधी की धरपकड एवं नाकाबंदी कर तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के मार्गदर्शन में थाना उभारी कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये थे। इसी क्रम में गठित पुलिस टिम के द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदेही सचिन सोनी की तलाश पतासाजी सिवनी, लखनादौन, चौरई एवं आस पास के उसके मिलने के संभावित स्थानो पर की गई जो गठित टिम के द्वारा दिनांक 26/09/2025 को संदेही सचिन पिता स्व. रविशंकर सोनी उम्र 26 साल निवासी सोनी मोहल्ला माता मंदिर के पिछे थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा को छिन्दवाडा बस स्टेण्ड के पिछे से पकडकर बारिकी से पूछताछ करने पर पहले तो आरोपी के द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करते रहा बाद में कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया आरोपी के द्वारा बताया की बहन की शादी में हुए कर्ज को चुकाने के लिये प्रार्थी के कारखाना में काम करते हुए पिछले पांच माह में धीरे-धीरे आधा-आधा किलो करके चांदी की पायल बनाने वाली चांदी की चैन रा मटेरियल को चोरी कर घर में छिपा दिया चांदी का लगातार भाव बडने के कारण आरोपी के द्वारा अभी तक चोरी का माल नहीं बेच पाया था दीवाली के समय चोरी के माल को कही खपाने की फिराक में था। पुलिस टिम के द्वारा आरोपी सचिन सोनी के कब्जे से चोरी हुआ शत प्रतिशत माल 19 किलो चांदी की चैन रा मटेरियल शुद्द चांदी 12 किलो किमती 15 लाख रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है,
गिरफ्तार आरोपी 01 सचिन पिता स्व. रविशंकर सोनी उम्र 26 साल निवासी सोनी मोहल्ला माता मंदिर के पिछे बाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा
जप्त मसरूखा (1) चांदी की चैन रा मटेरियल लगभग 19 किलो जिसकी शुद्द चांदी 12 किली किमती 15 लाख रूपये महत्वपूर्ण भूमिका आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, आर. 219 विकास बैस, आर0 732 सागर डहेरिया, आर 857 शैलेन्द्र राजपूत, सायबर सैल से प्रआर, नितिन सिंह, आर. आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।


Comments (0)
Facebook Comments