कांग्रेस नेता कुलदीप पटेल सहित सैंकड़ो ने भाजपा का दामन थामा

Former Youth Congress Speaker Kuldeep Patel joined BJP along with hundreds of friends

कांग्रेस नेता कुलदीप पटेल सहित सैंकड़ो ने भाजपा का दामन थामा
रिपोर्ट - रोशन सिंगनापुरे, छिंदवाड़ा

कांग्रेस नेता कुलदीप पटेल सहित सैंकड़ो ने भाजपा का दामन थामा 

कांग्रेस में निष्ठावान युवाओं का सम्मान नहीं - विवेक बंटी साहू

कर्मचारियों द्वारा संचालित हो रही है कांग्रेस, आत्मसम्मान से समझौता नहीं - कुलदीप पटेल

छिंदवाड़ा। भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सारना क्षेत्र से पूर्व युवक कांग्रेस छिंदवाड़ा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पटेल ने  सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । कुलदीप पटेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन अब कर्मचारियों द्वारा संचालित हो रहा है, 15 महिने की कांग्रेस सरकार में भारी भ्रष्टाचार हुआ साथ में किसानों को भी छलने का आरोप लगाया है 

 

इस कारण से बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण युवा किसान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है एवं भविष्य में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने को तैयार है । भाजपा में शामिल युवाओ का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा की कांग्रेस में युवाओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं किया जा रहा है, सिर्फ चाटूकारिता को प्राथमिकता दी जाती है वही भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है । सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से विजेन्द्र पटेल, पांजरा से अनिल छिन्दे, राजा डेहरिया, नेर से विवेक रघुवंशी, चारगांव से मोनू बंदेवार, नंदकिशोर सरवैया, सारना से नीरज साहू, सूरज मालवी, प्रीतम मटेला, आकाश साहू, जितेन्द्र चौकसे एवं सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर प्रमुख रूप से सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, रूपसिंह पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला, भाजपा नेता अलकेश लाम्बा, विशाल शर्मा, दीपक कोल्हे, संजय पटेल, अलकेश साव, चौ. अंकित पटेल, अनुज पटेल,  तरूण मल्होत्रा, संजय अग्रवाल, रूपेश साहू, जितेन्द्र राय, दिनेशकांत मालवीय, सौरभ सक्सेना, विक्रांत चौधरी, हेमंत शर्मा, रोशन सिगनापुरे,  अनीश पटेल सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।