मध्य प्रदेश के 50वें जिले में पहुंचा कोरोना संक्रमण, 294 नए पॉजिटिव मिले, अभी नहीं संभले तो फिर ?

Corona infection reached in 50th district of Madhya Pradesh, 294 new positives found, but not yet?

मध्य प्रदेश के 50वें जिले में पहुंचा कोरोना संक्रमण, 294 नए पॉजिटिव मिले, अभी नहीं संभले तो फिर ?
रिपोर्ट - दीपक कोल्हे / अनिमेष सिंग ( एडिटर)

मध्य प्रदेश के 50वें जिले में पहुंचा कोरोना संक्रमण, 294 नए पॉजिटिव मिले, अभी नहीं संभले तो ????

मध्यप्रदेश के रेड जोन वाले जिले उज्जैन में कोरोना का तांडव जारी है। आए दिन मरीजों की मौत और आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। इंदौर में सरकार की लाख कोशिश और सख्ती के बावजूद हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है।लगातार मरीजों की संख्या में बढोत्ततरी हो रही है। 

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| राज्य में रविवार को 294 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6665 हो गई। वहीं 290 लोगों की जान अब तक कोरोना से जा चुकी है| अब कोरोना प्रदेश के 50वें जिले में पहुंच गया। नरसिंहपुरमें पहला केस सामने आया है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3810 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 26 रिजेक्ट हो गए। 3516 नेगेटिव पाए गए| वहीं 294 पॉजिटिव निकले। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 9 मरीजों की मृत्यु हो गई। 141 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 3408 हो गई है| वहीं प्रदेश में 2967 एक्टिव केस है।

कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 294 नए पॉजिटिव मामलों में से इंदौर में 75, भोपाल में 50, उज्जैन में 22 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बुरहानपुर में 58 खंडवा में 6, नीमच में 30, खरगोन धार और मंदसौर में दो-दो पॉजिटिव सामने आये हैं|