Vikas Dubey Encounter : के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गर्म, भाजपा पूर्व मुख़्यमंत्री ने दागे 3 सवाल
Vikas Dubey Encounter: After the political hot in Madhya Pradesh, former BJP Chief Minister fired 3 questions
Vikas Dubey Encounter : के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गर्म, भाजपा पूर्व मुख़्यमंत्री ने दागे 3 सवाल.....
भोपाल। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित कुख्यात बदमाश और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद एमपी में सियासत गर्मा गई है। विपक्ष के साथ साथ अब सत्ता पक्ष से भी सवाल उठ रहे है। भाजपा की दिग्गज नेत्री और एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री शिवराज व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से तीन सवाल किए है।उन्होंने विकास दुबे के उज्जैन आने और आसानी से गिरफ्तार होने पर सवाल उठाए।
उमा भारती ने ट्वीटर के माध्यम से अपनी बात रखी है। उमा ने ट्वीट कर लिखा है कि 1. देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार डीएसपी एवं उनके साथ 8 पुलिस अधिकारी एवं सिपाहियों की निर्मम हत्या करने वाले राक्षस विकास दुबे को मार गिराने के लिए @Uppolice को बधाई, @Uppolice की जय हो। अभी भी उसने भाग निकलने की चेष्टा की किंतु वह मार गिराया गया।
दूसरे ट्वीट में उमा ने लिखा है कि मैं @ChouhanShivraj जी से एवं गृह मंत्री @drnarottammisra जी से इस विषय पर बात अवश्य करूंगी किंतु यह सच्चाई तो सामने आ गई कि भगवान महाकाल ने देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारी के हत्यारे का संहार कर दिया।
अपने आखिरी ट्वीट में उमा ने लिखा है कि अब तीन बातें रहस्य की परत में हैं-(1) वह उज्जैन तक कैसे पहुंचा? (2) वह महाकाल परिसर में कितनी देर रहा? (3) उसका चेहरा टीवी पर इतना दिखा कि उसे कोई भी पहचान लेता तो उसको पहचाने जाने में इतना समय कैसे लगा?
विपक्ष ने भी उठाए :







Comments (0)
Facebook Comments