आख़िरकार जिंदगी बचाने वाला योद्धा हार गया कोरोना से जंग, 26 साल के डॉ शुभम उपाध्याय का इलाज के दौरान निधन

Ultimately, the life-saving warrior lost battle with Corona, 26-year-old Dr. Shubham Upadhyay died during treatment

आख़िरकार जिंदगी बचाने वाला योद्धा हार गया कोरोना से जंग, 26 साल के डॉ शुभम उपाध्याय का इलाज के दौरान निधन
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

आख़िरकार जिंदगी बचाने वाला योद्धा हार गया कोरोना से जंग, 26 साल के डॉ शुभम उपाध्याय का इलाज के दौरान निधन....

भोपाल। कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए कोरोना महामारी की चपेट में आए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शुभम उपाध्याय (Dr. Shubham Upadhyay) बुधवार को जिंदगी की जंग हार गए| इलाज के दौरान उन्होंने भोपाल के चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में दम तोड़ दिया| उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी, शिवराज सरकार ने उनके इलाज के लिए लगभग एक करोड़ रूपए सहायता देने की घोषणा की थी लेकिन इससे पहले ही शुभम की मौत हो गई। डॉ उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है| उन्होंने कहा कि डॉ शुभम ने समाज की सेवा का अद्भुत और अनुपम उदाहरण पेश किया।