शराबियों ने टोल कर्मियों के साथ जमकर गालीगलौज मारपीट और तोड़फोड़ की

Alcoholics fiercely vandalize and vandalize toll workers

शराबियों ने टोल कर्मियों के साथ जमकर गालीगलौज मारपीट और तोड़फोड़ की
रिपोर्ट - शोभित घारू, जबलपुर

हमेशा विवाद के चलते सुर्खियों में रहने वाले जबलपुर के बरेला स्थित टोल नाके पर शनिवार की शाम कुछ लोगो ने शराब के नशे में टोल कर्मियों के साथ जमकर गालीगलौज मारपीट और तोड़फोड़ की गई

आपको बता दे कि जबलपुर के बरेला थानांतर्गत आने वाले टोल नाके पर विवाद का यह कोई पहला मामला नही है अक्सर विवादों में रहने वाले इस टोल नाके पर कोई न कोई विवाद की स्थिती निर्मित होना आम बात है। 

CTN भारत न्यूज़ की इस खबर से आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या था 

 

शनिवार की शाम कुछ लोगो का बरेला स्थित टोल नाके पर जमकर विवाद हुआ,जिसमे तकरीबन आधादर्ज़न लोगो को चोटें भी आई, वाहन सवारों का कहना था कि टोल कर्मियों से उनका यह पूछना कि ज्यादा पैसे किस बात के लिए जा रहे है इतना सुनते ही टोल कर्मियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी,वही टोल कर्मियों का कहना था कि वाहन सवार शराब के नशे में धुत्त टोलटैक्स ना देने की बात पर उनसे विवाद करने लगे और गालीगलौज मारपीट करते हुए टोल प्लाजा के कांच तोड़ दिए।जिसके बाद मामला बढ़ गया और मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई।

विवाद बढ़ता देख किसी ने इस घटना की जानकारी बरेला थाने को दे दी,विवाद की सूचना मिलते की बरेला थाना प्रभारी सुशील चौहान,गौरचौकी प्रभारी नितिन पांडेय अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।

बरेला टोलनाके पर विवाद करने वाले आखिर कौन थे

टोल कर्मियों से विवाद करने वाले युवकों को शराब के नशे में धुत्त टोल कर्मियों से विवाद करते हुए CTN भारत न्यूज़ के इस वीडियो में साफ साफ गालीगलौज करते और विवाद करते हुए देखा जा सकता है।पुलिस के सामने ही शराबी युवक टोल कर्मचारियों को गंदी गंदी गालियां देते रहे।शराबी युवकों को पुलिस का बिल्कुल भी ख़ौफ़ नज़र नही आ रहा था और इसी बात से यह भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है इन युवकों पर शराब का नाश किस हद तक सर चढ़ कर बोल रहा था।

पूरे मध्यप्रदेश में इस समय शराब की बिक्री बंद है ऐसे में इन युवकों को आखिर इतनी शराब कहा से मिल गई यह भी सोचने वाली बात है

बरेला थाना प्रभारी सुशील चौहान से हुई बातचीत में बताया गया कि शनिवार की शाम को तकरीबन 8 बजे के आसपास सूचना मिली कि बरेला के टोल प्लाजा पर कुछ विवाद हुआ है जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और विवाद को शांत करवाया गया।वही अभी तक टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने वालो की पहचान नही हो सकी है।

विवाद के बाद टोल कर्मियों और वाहन सवार युवकों में आपसी समझौते के चलते किसी ने भी कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नही करवाई है।