इस बात का जवाब जरूर दें कि आपने वोट क्यों नहीं डाला ? - शिवराज सिंह चौहान
Please answer why didn't you vote? - Shivraj Singh Chauhan
इस बात का जवाब जरूर दें कि आपने वोट क्यों नहीं डाला ? - शिवराज सिंह चौहान
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद जिला पंचायत और जनपद पंचायत के चुनाव संपन्न होने थे आज जुन्नारदेव और मोहखेड के ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत का चुनाव का मतदान हुआ जिसमें मोहखेड विकासखंड के अंतर्गत ग्राम शिकारपुर आता है जहां पर सांसद नकुल नाथ छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ का निवास है उक्त ग्राम में उनके परिवार को मतदान करना था व्यस्तता के दौर में सांसद नकुल नाथ विधायक कमलनाथ अपना मतदान करना ही भूल गए।
छिंदवाड़ा जिले में विगत 40 वर्षों से सांसद के रूप में कमलनाथ प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं मध्य प्रदेश शासन के नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी कार्य किया केंद्रीय मंत्री भी रहे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और छिंदवाड़ा के विधायक और उनके पुत्र नकुल नाथ छिंदवाड़ा के सांसद और श्रीमती अलका कमलनाथ पूर्व सांसद पुत्र बकुल नाथ सभी के नाम शिकारपुर की मतदाता सूची में दर्ज है लंबे समय से छिंदवाड़ा की जनता से अपने पक्ष में मतदान कराकर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और स्वयं मतदान में भाग नहीं लिया संवैधानिक मताधिकार का उपयोग नहीं किया। आज मतदान शिकारपुर में किया जाना था उनके परिवार से शिकारपुर में आकर किसी ने भी मतदान नहीं किया
वही मध्य प्रदेश के मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कमलनाथ को जम के घेरा। श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा की - कमलनाथ जी, आपको कोई नहीं कोस रहा और विषपान का तो सवाल ही नहीं उठता है।
आपके लिए ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आप शतायु हो, दीर्घायु हो, स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें लेकिन इस बात का जवाब जरूर दें कि आपने वोट क्यों नहीं डाला?
वही इस पर पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ ने भी अपना जवाब दिया -
शिवराज जी,
आप मुझे कितना भी कोसिए,
कितना भी भला बुरा कहिए,
आपका स्वागत है !
मुझे मेरे मध्यप्रदेश के हितों को पाने, उन्हें सुरक्षित और संवर्धित करने के लिए आपका दिया हर विष स्वीकार है।
दोनों ही वरिष्ठों के द्वारा ट्वीट में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे परन्तु वास्तव में तो देखा जाये तो श्री नाथ परिवार को छिंदवाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले 40 साल से झेल रहे है उन्होंने कुछ दिन पूर्व जबलपुर दौरे पर भी पत्रकार वार्ता में भी साफ कह दिया था की मुझे छिंदवाड़ा के केवल लोकसभा और विधानसभा चुनाव से लेना देना रहता हे बाकी चुनावों में मेरी कोई भी दिलचस्पी नहीं होती और वही बात आज स्थानीय पंचायत चुनाव में देखने को मिला जहा श्री नाथ सहित परिवार के किसी भी सदस्य ने स्थानीय पंचायत चुनाव में वोट नहीं दिया। अब ऐसे में जनता के बीच क्या मेसेज जाता है ये तो वक्त ही बताएगा।
कमलनाथ जी, आपको कोई नहीं कोस रहा और विषपान का तो सवाल ही नहीं उठता है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 8, 2022
आपके लिए ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आप शतायु हो, दीर्घायु हो, स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें लेकिन इस बात का जवाब जरूर दें कि आपने वोट क्यों नहीं डाला? https://t.co/nTT7CnroRH


Comments (0)
Facebook Comments