तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाघ की मौत, जांच में जुटा वन अमला

The carcass of a tiger was found on the Seoni National Highway on Tuesday night. The death of the tiger is being feared due to the collision of a speeding vehicle.

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाघ की मौत, जांच में जुटा वन अमला
रिपोर्ट। चंद्रशेखर श्रीवात्री

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाघ की मौत, जांच में जुटा वन अमला

सिवनी नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात को एक बाघ का शव मिला है। बाघ की मौत किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से होने की आशंका जताई जा रही है। 

सिवनी ।  नागपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात को एक बाघ का शव मिला है। वन अधिकारी बाघ की मौत तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से होने की आंशका जताई है। हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बटवानी गांव के पास नागपुर हाईवे पर एक मृत बाघ की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, जिसके बाद वन विभाग के अमले को इसकी जानकारी मिली और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। मृत बाघ को देखने के लिए घटनास्थल पर काफी भीड़ मौजूद थी। पुलिस व वन अधिकारियों ने भीड़ को तितर-बितर कर शव को कब्जे में लिया। वन अधिकारी के अनुसार बाघ के शव को पेंच नेशनल पार्क में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां पशु चिकित्सकों द्वारा शव परीक्षण किया जाएगा।