पुलिस के कर्मचारी गाड़ी में डिवाइस लगाकर करते थे डीजल, पेट्रोल की चोरी, पुलिस अधीक्षक ने रंगे हाथो पकड़ा 

Police personnel used to steal the diesel and petrol by putting devices in the car, the Superintendent of Police caught red handed

पुलिस के कर्मचारी गाड़ी में डिवाइस लगाकर करते थे डीजल, पेट्रोल की चोरी, पुलिस अधीक्षक ने रंगे हाथो पकड़ा 
रिपोर्ट। चंद्रशेखर श्रीवात्रि, सिवनी

पुलिस के कर्मचारी गाड़ी में डिवाइस लगाकर करते थे डीजल, पेट्रोल की चोरी, पुलिस अधीक्षक ने रंगे हाथो पकड़ा 

  • पुलिस लाइन की वाहन शाखा में वित्तीय अनियमितता का मामला, चार पुलिस कर्मी निलंबित
  • पुलिस अधीक्षक ने पकड़ी पुलिसकर्मियों की चोरी

सिवनी। अभी तक सुना था की पुलिस चोर को पकड़ती है परन्तु सिवनी के पुलिस अधीक्षक ने ही रंगे हाथो अपने ही स्टाफ के पुलिस कर्मी को गाड़ी में डिवाइस लगाकर डीजल, पेट्रोल को चोरी को पकड़ा। पूरा मामला सिवनी आरक्षित केंद्र में हाइटेक तरीके से चोरी का बेहद ही सनसनीखेज और चौकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में चौकाने ओर आश्चर्यजनक बात यह है किचोर और कोई नहीं बल्कि डयूटी में तैनात दगाबाज पुलिस ही है जो कि आधुनिक डिवाइस लगाकर पेट्रोल डीजल की हेर फेर कर रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। 

 

सिवनी पुलिस लाइन की वाहन शाखा में पुलिस विभाग के सरकारी वाहनों में हाईटेक डिवाइस लगा कर वाहनों की रीडिंग बड़ा कर सरकारी डीजल और पेट्रोल चोरी करने का सनसनी खेज अपने आप में एक नया मामला सामने आया है। इस नए और हाईटेक तरह की चोरी के मामले में लिप्त वाहन शाखा प्रभारी शत्रुघ्न बोडसे समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। डीजल चोरी करने वाले प्रधान आरक्षक ने डीजल चोरी के पैसे से अपने रिश्तेदारों के नाम से वाहन भी खरीदा है।

गौरतलब है की पूरा मामला स्वम सिवनी एसपी कुमार प्रतीक ने उजागर किया है। एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि हाईटेक डिवाइज वाहनों में लगा कर वाहनों की मीटर रीडिंग बड़ा कर विभाग के सरकारी डीजल और पेट्रोल में गोलमाल की भनक लगी थी। जिस पर खुद एसपी कुमार प्रतीक ने पुलिस लाइन में पहुंच कर वाहनों का निरीक्षण किया। तभी उनको एक वाहन में ऐसा ही डिवाइज लगा हुआ मिला जिससे डीजल की खपत में बढ़ोत्तरी की जा सकती थी, एसपी कुमार प्रतीक ने तत्काल वाहन शाखा प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जांच के उपरांत इन चारों पुलिस कर्मियों को नौकरी से बरखास्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।