ऐ खाकीधारी.. ना झुकना है ना डरना है.... जवानों का हौसला बढ़ाती IPS 'अमित सिंह' की कविता
IPS 'Amit Singh
ऐ खाकीधारी.. ना झुकना है ना डरना है.... जवानों का हौसला बढ़ाती IPS 'अमित सिंह' की कविता
लड़ाई लम्बी है, हमको आगे बढ़ते रहना है, हमको आगे बढ़ते रहना है,
कर्त्तव्य तुम्हारा इतिहास के पन्नों पर अंकित होना है, ना झुकना है ना डरना है, ना रुकना है,
देशभक्ति और जनसेवा का इससे बेहतर मौका अब नहीं मिलना है,
ऐ वर्दीधारी अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ते रहना है
देशभक्ति और जनसेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहना है,
ऐ खाकीधारी तुम्हारे संकल्प से ही कोरोना का निश्चित ही होना ख़ाक है..
कोरोना योद्धा देवेंद्र यशवंत कर्तव्यपथ पर तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान,
कोरोना की इस लड़ाई में हर वर्दीधारी के तुम बनकर उभरे हो सबसे बड़ी आन
कसम तुम्हारी हम खाते हैं कोरोना का कर देंगे चूर-चूर अपमान ..



Comments (0)
Facebook Comments