राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय जी की उपस्थिति में निशुल्क अटल आरक्षक कोचिंग का हुआ भव्य समापन

The grand finale of free Atal constable coaching in the presence of National General Secretary Mr. Kailash Vijayvargiya

राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय जी की उपस्थिति में निशुल्क अटल आरक्षक कोचिंग का हुआ भव्य समापन
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय जी की उपस्थिति में निशुल्क अटल आरक्षक कोचिंग का हुआ भव्य समापन

छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के छिंदवाड़ा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया । इसके पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के मार्गदर्शन पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में संचालित हो रही निःशुल्क अटल आरक्षक कोचिंग समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय जी शामिल हुए। श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने सभी छात्र छात्राओं मार्गदर्शन देते हुए सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्री विजयवर्गीय ने भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेरोजगार को रोजगार योग्य बनाना, मंदिर बनाने जैसा है, साथ ही इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संतोष साहू एवं उनकी टीम को भी साधुवाद दिया।
        ज्ञात हो कि पूजा लॉज में विगत 1 माह से जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संतोष साहू सर एवं उनकी टीम द्वारा लगभग 1200 छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश शासन द्वारा निकाली गई आरक्षक भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही थी। इस कोचिंग में रोजाना 7 घंटे की क्लास लगाई जा रही थी। कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा परीक्षा हेतु निशुल्क नोट्स भी उपलब्ध करवाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दिलाने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी संतोष पारिक जी, विधानसभा प्रभारी श्री नरेश दिवाकर, लोकसभा विस्तारक अशोक यादव जी, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, भाजपा नेता संतोष राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, विस्तारक अंकित वस्त्राणे, आई प्रभारी दीपक कोल्हे, पार्षद राहुल बंटी उईके, कृपाशंकर सूर्यवंशी, शंटी बेदी, नीरज भारद्वाज, माइकल पहाड़े, शिवाय पांडे, नितिन मरकाम, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू मंडराह, रवि मालवी  सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे ।