श्रीवास्तव की FIR के बाद अब कांग्रेस ने किया पलटवार
Now Congress reversed after Srivastava's FIR
श्रीवास्तव की FIR के बाद अब कांग्रेस ने किया पलटवार
पांढुर्ना : भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक (बंटी) साहू द्वारा पांढुर्ना नगरपालिका में कोरोना महामारी को लेकर स्थानीय प्रशासन कर्मचारियों के साथ मिलकर नगरपालिका सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की एवं सरकार से मदद के लिए आश्वत किया गया जिसमें गरीबो के भोजन राशन एवं आने जाने ओर कोरोना से निपटने के लिए सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा गया।
वही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा बैठक को लेेकर जिलाध्यक्ष पर कटाक्ष किया एवं अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बंटी साहू जी जिम्मेदार पद पर होकर पूरे जिले में बेखोफ घूम रहे है जो कि निंदनीय है ओर भविष्य में पुनरावृत्ति हुई तो गम्भीर परिणाम हो सकते है जिसके जिम्मेदार भाजपा जिलाध्यक्ष होंगे एवं उन्हें कोरटाइन किया जाए।
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू इस बारे में अपनी बात रखी :
सबसे पहले तो मैं पांढुर्ना नगरपालिका को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने जरूरतमंदों के लिए आज से 5500 भोजन के पैकेट की शुरुआत की है इसी संबंध में पांढुर्णा गया हुआ था इसमें क्या गलत है ! वही कांग्रेस के जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं कि इन्हें क्वॉरेंटाइन किया जाए उनसे पूछना चाहता हूं क्वॉरेंटाइन जिले के बाहर से आने वाले व्यक्ति को किया जाता है या बाहर से आये हुए व्यक्ति संजय श्रीवास्तव जो दूसरे जिले आए है उन्हें पहले क्वॉरेंटाइन किया जाए जो और वैसे भी मुझसे पहले आकर पांढुर्ना में बैठक ले चुके हैं और वैसे भी में पांढुर्ना बैठक लेने नहीं आया था बल्कि शासन द्वारा नगरपालिका को बधाई देने आया थाविवेक बंटी साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष


Comments (0)
Facebook Comments