अवैध गांजे की खेप खपाने के पहले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Jabalpur's crime branch team's huge success, worth nearly one lakh Police arrested accused before consigning illegal cannabis
जबलपुर क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता, लगभग एक लाख के अवैध गांजे की खेप खपाने के पहले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
जबलपुर - पूरा मामला जबलपुर के गोरखपुर थानाक्षेत्र का है जहाँ क्राइम ब्रांच को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग सेठी नागर एम.जी.एम.स्कूल के पास गांजे की बड़ी खेप ठिकाने लगाने के लिए ग्राहक का इंतज़ार कर रहे है।मुखबिर की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और गोरखपुर थाने का स्टाफ तत्काल हरकत में आया और मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर घेराबंदी करते हुए बताए गए हुलिए और कार के नंबर के आधार पर दो लोगो से पूछताछ करते हुए वाहन की तलाशी ली गई।कार की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरी में 10 पैकट में गांजा भरा मिला। वही पुलिस के द्वारा पकड़े गए अवैध गांजे की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है।
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 2 गिरफ्तार , 9 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख रूपये का एवं इंडिका कार जप्त
आखिर लॉकडाउन में इतनी मात्रा में अवैध गांजे की तस्करी कहा से हो रही थी
गांजे की तस्करी में लिप्त दोनो आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गांजे की खेप बालाघाट से लाकर जबलपुर में बेचने की फिराक में थे,इससे पहले की दोनो आरोपी गांजे को बेच पाते जबलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
देखने वाली बात तो ये है की जहाँ कोरोना संक्रमण के चलते एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए पुलिस और प्रशासन इतना सख्त है कि जगह जगह चेकिंग पॉइंट लगा कर वाहनों की ज़ाच की जा रही है ऐसे में बालाघाट से जबलपुर तक के सफर में इन गांजा तस्करो को किसी भी थाने या चेकिंग पॉइंट पर ना तो रोका गया और ना ही इनके वाहन की ज़ाच की गई,नही तो ये गांजा तस्कर बालाघाट से जबलपुर इतनी तादात में गांजा लेकर नही पहुच पाते।कही न कही पुलिस और प्रशासन की ये बड़ी चूक इन पर सवालिया निशान खड़ा करती है।बहरहाल दोनो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
अवैध गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपियों के नाम अभिलाष पांडेय उम्र 28 साल निवासी रेत नाका कंचनपुर और दूसरा आरोपी अज्जू पटेल सेठी नगर गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
एक कार और दो मोबाइल किए गए जप्त
पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी में प्रयुक्त एक सफेद रंग की इंडिका विस्टा कार क्रमांक M.P.04.CG.6424 जप्त करते हुए कार का रजिस्ट्रेशन चेक किया जो दोनो आरोपियों में से एक आरोपी अभिलाष पांडेय के नाम होना पाया गया है कार सहित आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन पुलिस ने जप्त किये है।
सराहनीय भूमिका
आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गोरखपुर सारिका पाण्डे, उप निरीक्षक ओ.पी. तिवारी, पीएसआई शेष नारायण दुबे,आरक्षक प्रमोद तथा क्राईम ब्रांच के प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, प्रमोद पाण्डे, आरक्षक विनय,बीरबल, प्रेम विश्वकर्मा,राम गोपाल, राममिलन,मोहित,खुमान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


Comments (0)
Facebook Comments