भाजपा नगर मंडल ने वृक्षारोपण कर मनाई डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती
BJP celebrated plantation by planting Dr. Shyama Prasad Mukherjee's birth anniversary
भाजपा नगर मंडल ने वृक्षारोपण कर मनाई डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती.....
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा छिंदवाड़ा जिले के सभी मंडलों में डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाई गई । छिंदवाड़ा नगर मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, ठाकुर दौलतसिंह एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक देश एक संविधान के प्रणेता, महान राष्ट्रनायक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आज चंदनगांव में नवनिर्मित बने उद्यान डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वाटिका एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर जागेन्द्र अल्डक पिंटू मासब नगरनिगम सभापति द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली ने अपने संबोधन में कहा कि डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का देश में एक विधान एक निशान होने का सपना था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर डाॅ. मुखर्जी के सपने को पूरा किया है । प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी ने कहा कि डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के रूप में देश को एक ऐसा दूरदर्शी नेता मिला जिसने समस्याओं के समाधान पर जोर दिया । शिवराज सरकार के सौ दिन में किये गये जनहितैषी कार्यो पर चर्चा करते हुये श्री रघुवंशी ने कहा कि शिवराज जी के नेतृत्व में प्रदेश में वैश्विक महामारी को रोकने प्रभावी कार्य हुये । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की एकता एवं अखण्डता के लिये अपने प्राणों को बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद हमारे पथ प्रदर्शक परमश्रद्धेय डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें शत्-शत् नमन करता हूँ । श्री साहू ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है । मुख्यमंत्री जी ने शपथ लेते ही लगातार किसानों, मजदूरों, नौजवानों, व्यापारियों एवं महिलाओं के हित में अनेकों प्रकार की योजनाएं बनाकर मध्यप्रदेश में सुचारू रूप से संचालन किया । पूर्व महापौर श्रीमती कांता सदारंग ने डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता शरद बेंडे ने एवं आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली ने किया । कार्यक्रम के पश्चात् विगत समय भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिश नेगे जी एवं भारतीय जनता पार्टी चंदनगांव के मार्गदर्शक शंकरलाल यादव के आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई । कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय झांझरी, योगेश सदारंग, दिवाकर सदारंग, जागेन्द्र अल्डक, संजय अग्रवाल, शरद बेंडे, राजेश मोखलगाय, सुनीता वानखड़े, रोशन सिंगनापुरे, मोरेश्वर हिवसे, मनोज चौरे, संदीप चौहान, दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, विकास राय, पंकज पाटनी, गौरव सेन, रोहन विश्वास, शानू भाई, श्रीमती रेखा मंगले, श्रीमती विमल शेरके, श्रीमती लंगोटे, श्रीमती माया डोबले, श्रीमती पारसे, श्रीमती वाघ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।


Comments (0)
Facebook Comments