अब घर में भी हो सकेगा कोरोना का टेस्ट, ये है ICMR की नई गाइड लाइन - देखे पूरी खबर
Now Corona will be able to test at home, this is ICMR's new guide line - see full news
अब घर में भी हो सकेगा कोरोना का टेस्ट, ये है ICMR की नई गाइड लाइन
नई दिल्ली । भारत में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या के बीच ICMR यानि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने नई गाइड लाइन जारी की है। नई गाइड लाइन के मुताबिक अब कोरोना के टेस्ट घर में भी किये जा सकेंगे। ICMR ने इसकी किट को फिलहाल स्वीकृति दे दी है।
करीब 135 करोड़ की आबादी वाले हमारे देश में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने की मांग भी तेजी से उठ रही है इसकी वजह ये है कि अभी टेस्टिंग का आंकड़ा 32 करोड़ के आसपास ही है यानि भारत में अमेरिका की आबादी के बराबर टेस्ट ही हो पाए है।
ये है टेस्टिंग किट का नाम और बनाने वाली कम्पनी
टेस्टिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए ICMR ने बुधवार देर रात अपनी नई गाइड लाइन जारी की जिसमें उसने घर में भी कोरोना टेस्ट को मंजूरी दे दी। ICMR ने जिस रेपिड एंटीजन किट को कोरोना टेस्ट के लिए मंजूरी दी है उसके लिए विस्तृत गाइड लाइन भी जारी की है।
मोबाइल एप भी करना होगा डाउनलोड
ICMR की गाइड लाइन के मुताबिक ये किट उन लोगों के इस्तेमाल के लिए है जिनमें सामान्य लक्षण हैं या वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये हैं। टेस्ट किट की रिपोर्ट को मोबाइल एप में अपलोड कर दें, ये एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है । डाटा अपलोड करने से ये सर्वर में सुरक्षित हो जायेगा।
250 रुपये में मिलेगी ये टेस्टिंग किट
होम टेस्टिंग के लिए रैपिड एंटीजन किट ने इसकी कीमत 250 रुपये तय की है उम्मीद की जा रही है कि ये टेस्टिंग किट अगले सप्ताह तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। बताया जा रहा है कि टेस्टिंग रिपोर्ट में अधिकतम समय 15 से 20 मिनट लगेगा। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव है तो 5 से 7 मिनट और नेगेटिव है टी 15 से 20 मिनट समय लगने का दावा किया जा रहा है।


Comments (0)
Facebook Comments