धनतेरस पर बरसेगा धन, बाजार तैयार, कोरोना गायब - देखे पूरी खबर

Money will be spent on Dhanteras, market ready, corona missing - see full news

धनतेरस पर बरसेगा धन, बाजार तैयार, कोरोना गायब  - देखे पूरी खबर
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, रोशन सिंगनापुर, छिंदवाड़ा

धनतेरस पर बरसेगा धन, बाजार तैयार  - देखे पूरी खबर 

छिंदवाड़ा/भोपाल | पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस से हो जाएगी। इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस को खरीदारी करना 13 गुना फलदायी और शुभ रहता है। ऐसे में बाजार भी तैयार हैं। व्यापारियों ने धनतेरस पर प्रदेश में लगभग 3,300 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया है। कंपनियों ज्वैलर्स ने ग्राहकों काे बाजार तक लाने के लिए ऑफर स्कीम्स की बौछार भी की है।

कोरोनाकाल के बाद धनतेरस पर रिकार्ड बिजनेस की उम्मीद में झूमेगा बाजार

कोरोनाकाल की वजह से पिछले आठ माह से लड़खड़ाए बाजार को धनतेरस से बड़ी उम्मीद है। खासकर, ज्वेलरी, बर्तन, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, शेयर और प्राॅपर्टी व्यापार को बूम की उम्मीद है। कोरोना का डर बरकरार है, लेकिन बाजार ने लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर स्टॉक फुल कर रखा है। धनतेरस पर रिकार्ड बिक्री का आगाज बुधवार को धनतेरस की पूर्व संध्या पर ही देखने लगी।

सोने-चांदी के सिक्कों की अच्छी मांग

धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्कों की अच्छी मांग रहने की संभावना है। एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में करीब पांच हजार किलो चांदी के सिक्के बिकने का अनुमान है। सर्राफा ट्रेडिंग कमेटी के कैलाश मित्तल के अनुसार पिछले साल के मुकाबले सिक्का ज्वैलरी कारोबार में 10 फीसदी ग्रोथ रहने की संभावना है।

रियल एस्टेट में अपने घर की चाहत

सरकार की अफोर्डेबल हाउसिंग योजनाओं की वजह से फ्लैट्स की मांग में सुधार की उम्मीद है। बिल्डर्स के अनुसार धनतेरस पर करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। धनतेरस को फ्लैट्स की अच्छी तादाद में बुकिंग होने की संभावना है।

कारों, टू व्हीलर्स की डिमांड

धनतेरस पर कारों और टू व्हीलर्स की खरीदारी बढ़ने की संभावना है। ऑथराइज्ड मोटर व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कई बेहतर ऑफर दिए है। इस वजह से दिवाली के मौैके पर वाहन खरीदना सस्ता पड़ेगा। इस मद्देनजर धनतेरस को 10 से 15 हजार नए वाहन सड़कों पर नजर आएंगे।

 

एलसीडी, वाशिंग मशीन का क्रेज

इलेक्ट्रानिक्स शोरूमों पर एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, होम थिएटर, वाटर प्यूरीफायर और डिजिटल कैमरों की खासी मांग है। राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कालानी के अनुसार जीरो डाउन पेमेंट, जीरो इंटरेस्ट की स्कीम और ईनामी ऑफर्स से धनतेरस को इलेक्ट्रॉनिक कारोबार में तेजी की संभावना है।