स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा मोदी सरकार का कार्यकाल - राकेश सिंह ,सांसद

The tenure of Modi government will be written in golden letters - Rakesh Singh, MP

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा मोदी सरकार का कार्यकाल - राकेश सिंह ,सांसद
रिपोर्ट - रोशन सिंगनापुरे, छिंदवाड़ा

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा मोदी सरकार का कार्यकाल - राकेश सिंह ,सांसद

जनकल्याणकारी और ऐतिहासिक रहा मोदी सरकार 2 का प्रथम वर्ष मोदी सरकार ने कोविड महामारी में जनता के लिए खोला खजाना...

छिंदवाड़ा - देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी का यूँ तो पूरे 6 वर्ष का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा लेकिन उन्होंने मोदी सरकार 2 के प्रथम वर्ष में वो कर दिखाया जो पिछले 70 वर्षों से कोई नही कर पाया। मोदी सरकार ने नामुमकिन से लगने वाले सारे कार्य करके सारे मिथक तोड़ दिए।
उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और जबलपुर के सांसद जननेता राकेश सिंह जी ने व्यक्त किये। वे स्थानीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन  भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दूसरी बार मोदीजी की सरकार बनी। एक राजनैतिक दल होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि जनता ने आशीर्वाद दिया है तो पिछले एक साल में सरकार ने जनता के लिए क्या किया? ये जानकारी पहुचाये। इसलिए आज आपसे चर्चा हो रही है ताकि आप हमारी उपलब्धियां जनता तक पहुचाये।
उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भारत का इतिहास लिखा जाएगा तो मोदीजी के पहले 6 साल स्वर्ण अक्षरो में लिखे जाएंगे। राजा का दायित्व है कि देशहित में वो ऐसे निर्णय करे कि जनता के व्यापक हित में हो। दूसरे कार्यकाल में एक साल में हुए ऐतिहासिक निर्णय से नया इतिहास गढ़ा जाएगा। जितने भी वायदे चुनाव के पहले भाजपा ने किए थे उन्हें संकल्प पत्र मानते हुए उनमें से एक-एक वायदे को पूरा करने का प्रयास किया।लोकतंत्र की जड़े मजबूत होती है तो जनता का विश्वास बढ़ता है। देश की आजादी के साथ ही कश्मीर बड़ा मुद्दा रहा है। भाजपा वैचारिक आधार पर काम करने वाली पार्टी है। डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने सरकार से इस्तीफा एक देश मे दो विधान के खिलाफ दिया था। वे नही होते तो हमे कश्मीर जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती। धारा370 और 35 ए की समाप्ति से तय हुआ कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसके साथ ही हमारे अनुसूचित जाति के लोगो को कश्मीर में वोट का अधिकार मिला। लगभग 5 लाख कश्मीर के नागरिको का वापसी का रास्ता खुला। देश की आजादी से अभी तक पाकिस्तान ,बांग्लादेश अफगानिस्तान में धर्म के नाम पर सताए जा रहे वहा के अल्पसंख्यको को भारत मे शरण दी जाएगी। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल ने उनकी वापसी की बात की लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण ये नही हो पाया। ये हमारे संकल्प पत्र में था तो हमने इसे कानून बनाकर पूरा किया।ये किसी की नागरिकता लेने का नही बल्कि देने का कानून है। भारत मे तीन तलाक के तीन शब्द उनके जीवन को नरक बना रहे थे। मोदी सरकार ने तय किया कि तीन शब्द कहकर अब कोई भी किसी भी बहिन बेटी का जीवन बर्बाद नही कर सकता।यूएपीए कानून बनाया। भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र थे है और रहेंगे।पहले लोग राम -राम कहकर अभिवादन करते थे। वोट बैंक की राजनीति ने इसे भी खत्म किया। सभी का सपना था कि राम मंदिर बने।कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के कारण मंदिर बनने से रोकती रही।भाजपा ने मंदिर बनवाने प्रयास किया। सरकार ने देश की सीमाएं सुरक्षित करने हर मुद्दों को छुआ है। सरकार के निर्देश लागू करने में चीफ ऑफ डिफेंस की स्थापना हुए। आर्थिक सुधारों की श्रृंखला में वैश्विक मंदी के बावजूद भारत ने तमाम सुधार किये। आरक्षण को लेकर तमाम तरह की बाते सामने आती रही। माँग उठती थी कि गरीब की कोई जाति नही होती। गरीब के बेटे बेटियों को लाभ दिलाने मोदी जी की सरकारने हिम्मत दिखाई और 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की। शिक्षण संस्थाओ से लेकर नोकरियो में लाभ मिला।फूड सिक्युरिटी के तरत 5 किलो गेंहू, 5 किलो चावल मुफ्त दिया। बिना राशन कार्ड वालो को 10 किलो अनाज। 8 करोड़ लोगो को गैस। बुजुर्गों को 1 हजार आर्थिक सहायता।अन्य व्यवस्थाए मोदीजी की सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज से किया। कोरोना महामारी के सामने दुनिया के विकसित देशों ने घुटने टेक दिए थे लेकिन मोदीजी ने हिम्मत दिखाया और उस दिशा में आगे बढ़ काम किया। 20 लाख करोड़ आर्थिक पैकेज की घोषणा ।महात्मा गांधी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि कुटीर उद्योग स्थापित हो। किसान स्वावलम्बी हो, स्वावलम्ब भारत की घोषणा की। पथ व्यापारियों को 10 हजार का बिना ब्याज का ऋण । कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए भी प्रयास। एक देश एक राशन कार्ड को भारत मे लागू किया। खाद्य पदार्थो की सब्सिडी के लिए राजव्यवस्था की दृष्टि से पूरे देश मे एक देश, एक राशन कार्ड की व्यवस्था की। 23 राज्यो में 67 करोड़ लाभार्थियों को राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी के तहत कवर कर लिया जाएगा। अलग-अलग योजनाओ के तहत आवासीय परियोजनाओं को पूरी करने 25 हजार करोड़ के वैकल्पिक निवेश कोष की घोषणा। उन्होंने आगे कहा कि हम ये भी जानते है कि संकट के समय के लिए प्रवासी मजदूरो को मदद की आवश्यकता है। मजदूरों के लिए मनरेगा के कार्यो का विस्तार 40 हजार करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई। महिलाओं को जनधन की राशि दी। कोरोना के कारण दुनिया मे हाहाकार मचा है। लेकिन नेतृत्व मजबूत हो तो बड़ी बड़ी से समस्या से निपटा जा सकता है। पूरे संकटकाल में भाजपा कार्यकर्ता ने सर्वश्रेष्ठ कार्य किये। पार्टी का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगभग 5 करोड़ भोजन के पैकेट वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर 19 करोड़ 28 लाख भोजन पैकेट वितरित किये । 4 करोड़ 86 लाख राशन किट बाटे । लॉकडाउन से लाभान्वित होने वाले गरीबो को तात्कालिक मदद के लिए कार्यकर्ताओ ने राहत अभियान में भाग लिया। भाजपा के 960 संगठनात्क जिलों के 13 हजार 796 मंडलों में सेवा कार्य किये। साढ़े 4 लाख से अधिक कार्यकर्ताओ ने बीमारों और बुजुर्गों की देखभाल का बीड़ा उठाया। कोरोना वारियर्स को धन्यवाद देने भाजपा कार्यकर्ताओ ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। एक-एक कार्यकर्ता अभियान में लगा।  भाजपा  सेवा कार्यो में लगी रही वही कांग्रेस इसका राजनैतिक लाभ लेने में लगी रही।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने तबादला उद्योग चलाया। किसानों को धोखा दिया। कर्जमाफी के नकली प्रमाण पत्र बाटे।युवाओं को बेरोजगारी भत्ते का धोखा दिया। कांग्रेस को अनावश्यक बात नही करना चाहिए। कमलनाथ का वक्तव्य था कि दिग्विजय के धोखे से उनकी सरकार गई है।कांग्रेस विपत्ति के दौर में भी राजनीति कर रही।कांग्रेस की फितरत है सवाल उठना। हम चीन नही है भारत है। यहाँ स्वस्थ लोकतंत्र है।
छिंदवाड़ा जबलपुर रेलवे ट्रेक को कमलनाथ ने रोक के रखा था। जबलपुर गोंदिया ब्रॉडगेज को रोका भी उन्होंने रोक का था।आज का दिन उपयुक्त नही। कमलनाथ ने प्रोजेक्ट अटकाए।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजना में कमलनाथ सरकार ने 500 करोड़ के प्रोजेक्ट पर बगैर काम के पेमेंट किया। सरकार गिरने उठाने का काम हमारा नही है।कमलनाथ ने जहॉ हाथ लगाया वहां भ्रष्टाचार किया।कमलनाथ को छिंदवाड़ा की जनता से माफी मांगना चाहिए।कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार का पैसा कहा गया ये सिर्फ कमलनाथ बता सकते है। कोरोना संकट के समय छिंदवादा मे पोस्टर लगे है।लेकिन मैं जबलपुर में कोरोना पेशेंट की निगरानी के लिए भी गया हूँ।जनता के सहयोग से 9 हजार 860 लोगो राशन की किट मने दिया है।कोविड 19 के लिए वैक्सीन आने तक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जनता की सहमति से ही कोई भी काम होता है। जनता चाह रही है कि लॉकडाउन खुलना चाहिए। शिक्षण संस्थाएं 15 अगस्त के बाद ही जनता की मर्जी से खुलेगी। पत्रकारवार्ता में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहूजी ,प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशीजी ,पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह,पंडित रमेश दुबे ,रमेश पोफली ,दौलतसिंह ठाकुर ,नाना मोहोड़ ,नत्थनशाह ,ताराचंद बावरिया, आशीष ठाकुर , शेषराव यादव, विजय झांझरी, श्रीमती कांता सदारंग, श्रीमती कांता ठाकुर, अनुज पाटकर, परमजीत विज, धर्मेन्द्र मिगलानी, तरूण मल्होत्रा, संजय अग्रवाल, टीकाराम चन्द्रवंषी, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, शिव मालवी, ठाकुर प्रियवर सिंह, विजय पांडे, संतोष राय, अभिलाष गोहर, अरविंद राजपूत, प्रीति बिसेन, संध्या चौरसिया, भारती साहू, कमलेष उईके, ज्योति धुर्वे, जितेन्द्र राय, दिनेशकांत मालवीय, मनोज चौरे, राजेश बैस, संदीपसिंह चौहान जी सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यालय में पहुंचकर माननीय राकेश सिंह जी का स्वागत किया थे।