छिंदवाड़ा विधानसभा की बूथ विस्तारक योजना को लेकर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

Training workshop on booth expansion scheme of Chhindwara assembly

छिंदवाड़ा विधानसभा की बूथ विस्तारक योजना को लेकर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

छिंदवाड़ा विधानसभा की बूथ विस्तारक योजना को लेकर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

  • भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं जिला संगठन प्रभारी के मार्गदर्शन में हुआ प्रशिक्षण


छिंदवाड़ा। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विस्तारक योजना अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । जिसके अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के सभी सातों विधानसभाओं में बूथ विस्तारक योजना को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई ।


छिंदवाड़ा विधानसभा में बूथ विस्तारक योजना प्रशिक्षण कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, संगठन जिला प्रभारी संतोष पारीख, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, ओम पटेल, मंडल विस्तारक नितिन तिवारी, कुबेर सूर्यवंशी, मदन साहू एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, माल्यार्पण कर प्रारंभ हुआ ।  


आई टी प्रभारी दीपक कोल्हे द्वारा बूथ विस्तारक संयोजकों को मोबाईल एप् (Sangathan App) की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया ।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि सभी बूथ विस्तारक, संयोजक, सहसंयोजकों के साथ में मिलकर मोबाईल एप के माध्यम से बूथ की जानकारी एकत्रित कर शक्ति केन्द्र को सुदृढ़ बनाना है और को मिलकर काम कर भारतीय जनता पार्टी को मजबुत करना। बैंठक में प्रमुख रूप से उपस्थित संदीप चौहान, दिनेश मालवी, अर्पण मेद, पंकज पाटनी, ग्यासुद्दीन पाशा, मनीष निर्मलकर, आशुतोष वाडिवा, वामन सावले, बिट्टू मंडराह, अनुज मल्होत्रा, अंकित तिवारी, अंकित सोलंकी, नीरज ब्रम्हवंशी, मनोज चौरे, डॉ. दशरथ साहू, नरेन्द्र चौकसे, सत्येन्द्र सेमेकर, मंगेश कपाले, मनोहर ठाकरे, गरिमा प्रतीक दामोदर, बबलू पराते, नौसाद खान, मोहम्मद शाहिद, दिनेशकांत मालवीय,  घनश्याम पंजवानी, रोशन सिगनापुरे, प्रतीक दामोदर, सुनील परतेती, पूनम कटरे, राजेश मोखलगाय बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।