नगर निगम के 48 वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न, जाने किस वार्ड की क्या रही स्थिति....

Process of reservation of 48 wards of Municipal Corporation completed, know what position of which ward.

नगर निगम के 48 वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न, जाने किस वार्ड की क्या रही स्थिति....
रिपोर्ट - दुर्गेश नरोटे CTN भारत, छिंदवाड़ा

नगर निगम के 48 वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न, जाने किस वार्ड की क्या रही स्थिति....

छिन्दवाड़ा। आगामी दिनों में जिले की समस्त नगरपालिकाओं और छिन्दवाड़ा नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित है, इसी क्रम में इन दिनों चुनाव पूर्व वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन सहित अन्य कार्य प्रशासनिक स्थर पर जारी है, बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में छिन्दवाड़ा नगर निगम सहित नगर पालिका अमरवाड़ा एवं  नगर परिषद न्यूटन चिखली के वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई, कलेक्ट्रेट के सभागार में सबसे ज्यादा गहमा गहमी का माहौल छिन्दवाड़ा नगर निगम के 48 वार्डो के आरक्षण के दौरान दिखाई दिया, राजनैतिक दलो के कई नेता जो चुनाव लड़ने की इच्छा लेकर आरक्षण प्रकिया में पहुचे थे प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मायूस दिखाई दिए, आरक्षण प्रकिया के दौरान कई बातो को लेकर नेताओ और अधिकारियो के मध्य तीखी नोक झोक भी होती दिखाई पड़ी, कई बार सभा कक्ष में अधिकारियो को वहा मौजूद लोगों को शांति बनाये रखने की अपील करनी पड़ी, आगामिय दिनों में तस्वीर और साफ होगी की अब कौन नेता किस वार्ड से चुनाव लड़ता है, कई दिग्गज नेताओ के वार्ड इस बार आरक्षण की भेट चढ़ गए जिसके चलते अब आज के वार्ड आरक्षण के बाद ये बात तो तय है की आने वाले निगम चुनाव में कई दिग्गज नेता जो चुनाव लड़ने की इच्छा रखे हुए है उन्हें अपना वार्ड बदलना होगा, आगे आने वाले दिनों में समय के साथ स्थिति और बदलेगी, कौन चुनावी मैदान में रहेगा और कौन बाहर होगा ये बात तो आने वाला समय ही बतायेगा।

म.प्र.नगरपालिका अधिनियम 1961 और म.प्र.नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये) नियम 1994 के नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई । आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं जिला शहरी विकास अभिकरण के प्रभारी परियोजना अधिकारी राजेश शाही, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छिन्दवाड़ा  अतुल सिंह, नगर निगम छिन्दवाड़ा के आयुक्त  हिमांशु सिंह, सहायक आयुक्त  रोशन बाथम, जनप्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित थे ।
      म.प्र.नगरपालिका अधिनियम 1961 और म.प्र.नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये) नियम 1994 के नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के 48 वार्ड अनुसूचित जाति,  अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित करने के साथ ही उस वर्ग की महिला सदस्य के लिये भी आरक्षित किये गये । इसमें अनुसूचित जाति के लिये वार्ड क्रमांक-11, 18, 22, 23, 45 और 47 आरक्षित किये गये जिसमें वार्ड क्रमांक-11, 18 और 22 महिला के लिये आरक्षित एवं वार्ड क्रमांक-23, 45 और 47 मुक्त रहेगा । अनुसूचित जनजाति के लिये वार्ड क्रमांक-01, 3, 9, 10, 16 और 48 आरक्षित किये गये जिसमें वार्ड क्रमांक-01, 10 और 16 महिला के लिये आरक्षित एवं वार्ड क्रमांक-3, 9 और 48 मुक्त रहेगा । अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये वार्ड क्रमांक-2, 6, 12, 13, 14, 20, 25, 26, 28, 31, 34 और 37 आरक्षित किये गये जिसमें वार्ड क्रमांक-2, 6, 12, 26, 34 और 37 महिला के लिये आरक्षित एवं वार्ड क्रमांक-13, 14, 20, 25, 28 और 31 मुक्त रहेगा। इसी प्रकार अनारक्षित वर्ग में वार्ड क्रमांक-4, 5, 7, 8, 15, 17, 19, 21, 24, 27, 29, 30, 32, 33, 35, 36, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44 और 46 आरक्षित किये गये जिसमें वार्ड क्रमांक-7, 15, 19, 21, 27, 30, 32, 35, 38, 39, 40 और 44 महिला के लिये आरक्षित एवं वार्ड क्रमांक-4, 5, 8, 17, 24, 29, 33, 36, 41, 42, 43 और 46 मुक्त रहेगा