मध्यप्रदेश की सियासत में कोरोना की दहशत, कई नेता नजरबंद

Corona terror in Madhya Pradesh's politics, many leaders under house arrest

मध्यप्रदेश की सियासत में कोरोना की दहशत, कई नेता नजरबंद
रिपोर्ट - दीपक कोल्हे, एडिटर CTN भारत

मध्यप्रदेश की सियासत में कोरोना की दहशत, कई नेता नजरबंद

भोपाल। मध्य प्रदेश में जहां आमजनता कोरोना के भय से परेशान थी वही अब नेता नगरी भी कोरोना से संक्रमित नजर आ रहे  हैं। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा  की भी रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गई  है। जिसके बाद प्रदेश की सियासत में जबरदस्त भय का माहौल है। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने अपने घरों को ही सियासी अखाड़ा बना लिया है। चुनावी तैयारियों की रफ़्तार भी धीमी हो गई है| परन्तु नेता नगरी सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई देते नजर आ रहे हैं|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ भी एहतियातन के तौर पर अपने निवास पर ही हैं। हालांकि, केरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वह पहले भी काफी कम दिखाई दे रहे थे। लेकिन सीएम शिवराज के पॉज़िटिव आने के बाद से उन्होंने सभी मुलाकतों को रद्द कर दिया है। और पूरी तरह से क्वरंटीन हो गए हैं। पूर्व सीएम नाथ के स्टाफ ने कांग्रेस नेताओं को हिदायत देते हुए कहा है कि वह कुछ समय बाद उनसे मिलने आए। उन्होंने यह भी कहा है कि बहुत जरूरी होने पर वह फोन पर संपर्क करते हैं उनके अलावा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी सदन की सदस्यता लेने के बाद भोपाल नहीं लौटे हैं। उन्होंने आम लोगों के अलावा सभी कांग्रेस और अन्य नेताओं से मिलना फिलाहल टाल दिया है।

शिवराज के संपर्क में आए थे शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सीएम शिवराज के पॉज़िटिव आने से पहले तक उनके संपर्क में थे। शर्मा और शिवराज लखनऊ की फ्लाइट में साथ थे। उनके अलावा अरविंद भदौरिया भी फ्लाइट में मौजूद थे। वह भी कोरोना संक्रमित पाय गए थे।