पुरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ पर शहिदों को किया नमन
Salutes the martyrs on the 75th anniversary of the Amrit Festival of Independence across the country
पुरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ पर शहिदों को किया नमन
भोपाल/छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव का उद्गाटन किया। साल 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूर्ण होने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होने आजादी के अमृत महोत्सव की वेबसाइट लॉन्च की साथ ही एक चरखे का अनावरण भी किया। इसी के साथ ऐतिहासिक दांडी मार्च की स्मृति में साबरमती से दांडी तक की पदयात्रा को भी हरी झंडी दिखाई।
इस मौके पर पीएम मोदी ने तमिलनाडू की महारानी वेलू नाचियार को याद करते हुए कहा कि उन्होने अंग्रेजो के खिलाफ पहली लड़ाई लड़ी थी। मिजेरम के पासल्था खुन्गचेरा ने अंग्रेजों का विरोध किया और देश के हर हिस्से से जाने कितने युवा, दलित, आदिवासी तथा महिलाओं ने आजादी के यज्ञ के लिए अपनी आहुति दी। पीएम मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव का अर्थ नए संकल्पों का अमृत है, नए विचारों का अमृत है।
वही छिंदवाड़ा में भी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा के माटी के लाल शहीद मेजर अमित ठेंगे के स्मारक पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला उपाध्यक्ष राजू नरोटे, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, भाजपा नेता योगेश सदारंग, दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, सुनील परतेती, मोरेश्वर हिवसे, जगेंद्र अल्डक, त्रिलोक राऊत, रोशन सिगनापुरे, राजेश मोखलगाय, दुर्गेश नरोटे, नरेंद्र जैन, पंकज पाटनी, अभिलाष गोहर, दिनशु यादव, मिलाप चौहान, गुरूप्रसाद धुर्वे, दारा जुनेजा, संतोष पटेल, बिट्टू मंडराह, अंकित तिवारी, अंकित सोलंकी, मोन्टी शर्मा, रफीक अहमद भूराभाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।


Comments (0)
Facebook Comments