असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया गया
Dussehra celebrated with great pomp, symbolizing the victory of truth over untruth
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया गया
छिंदवाड़ा। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा आज स्थानीय दशहरा मैदान में प्रतीकात्मक रूप से मनाया गया जिसमें रामलीला का सुंदर मंचन किया गया। रामलीला के दौरान रोचक श्री राम एवं रावण का युद्ध देखने को मिला और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अहंकारी रावण की नाभि में बाण मारकर अंत उपरांत रावण के पुतले का दहन किया गया । इस वर्ष कोरोना काल को देखते हुए रावण के महज 21 फिट पुतले का ही दहन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलेक्टर सौरव सुमन , पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में रावण दहन के बाद भगवान श्री राम का विजय जुलूस राम मंदिर की ओर अग्रसर हुआ।


Comments (0)
Facebook Comments