उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने किया शासकीय विधि महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण, वही पीजी कॉलेज को मिला नया नाम
Higher Education Minister Dr. Yadav inaugurated new building of Government Law College, same PG College got new name
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने किया शासकीय विधि महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण, वही पीजी कॉलेज को मिला नया नाम
- छिंदवाड़ा शासकीय पीजी कॉलेज स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम से जाना जायेगा .
- शासकीय विधि महाविद्यालय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जायेगा .
छिन्दवाडा। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने करोडो रुपये की लागत से बने शासकीय विधि महाविद्यालय और चाँद में शासकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान डॉ यादव ने सर्वप्रथम पूजन अर्चन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विधिवत पूजा पाठ के बाद भवन का लोकार्पण किया गया। सर्वप्रथम पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने उपस्थित जनो को संबोधित किया और श्री यादव से नवनिर्मित महाविद्यालय भवन में बाउंड्री वाल एवं वृक्षा रोपण हेतु मांग रखी। जिस पर श्री यादव द्वारा इसे जल्द से जल्द पूरा करने के बात कही उसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने संबोधित करते हुए छिन्दवाड़ा विधि महाविद्यालय का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं शहर के धर्म टेकड़ी स्थित पीजी कॉलेज का नाम भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई रखने की बात कही, जिस पर मंत्री श्री यादव द्वारा तुरंत हामी भरते हुए मुहर लगाई गई। अंत में डॉ यादव ने संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे छिंदवाड़ा में लॉ कॉलेज का लोकार्पण करने का अवसर मिला। जिले से मेरा पुराना नाता रहा है। कांग्रेस ने जिले के छात्रों के लिए आज तक कुछ नहीं किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार जिले के छात्र छात्राओं की अच्छी से अच्छी उच्च शिक्षा के लिए जो सके हर संभव कदम उठाएगी। साथ इस दौरान विधि महाविद्यालय और शासकीय महाविद्यालय में छात्रों के लिए नए कोर्स के शुभारंभ की घोषणा भी की। साथ ही वही कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा शिक्षा मंत्री के समक्ष शहर में एक और नया महाविद्यालय खोले जाने की मांग रखी गई, जिस पर शिक्षा मंत्री ने इस पर विभागीय स्वीकृति के साथ इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाने की बात कही। भवन लोकार्पण कार्येक्रम के अवसर पर पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, संतोष जैन, ठाकुर दौलत सिंह, श्रीमती कांता सदारंग, श्रीमती कान्ता ठाकुर, शेषराव यादव, ठाकुर प्रियवर सिंह, धर्मेन्द्र मिगलानी, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, अलकेश लाम्बा, दिवाकर सदारंग, संजय सक्सेना, संजय पटेल, चौधरी रामेसिंह, दीपक कोल्हे, तरूण मल्होत्रा, जितेन्द्र राय, ओमप्रकाश चौरसिया, राजकुमार बघेल, अमरसिंह मरावी, प्रदीप चौधरी, बंटी राय, सूरज पटेल, भारती साहू, रेखा श्रीवास्तव, मीना दुबे, ममता ठाकुर, रोशन सिगनापुरे, कमलेश ठाकरे, अनुज मल्होत्रा, अंकित सोलंकी, अंकित तिवारी, निहाल गोदरे जिले भर के वरिष्ट भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


Comments (0)
Facebook Comments