भूपेंद्र हुड्डा ने किया महिला विधायकों का अपमान - छिंदवाड़ा भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला जलाया
Bhupendra Hooda insulted women MLAs - Chhindwara BJP Mahila Morcha burnt effigy in front of Congress office
भूपेंद्र हुड्डा ने किया महिला विधायकों का अपमान - छिंदवाड़ा भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला जलाया
छिंदवाड़ा। कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वयं ट्रेक्टर पर बैठकर महिलाओं से ट्रेक्टर को धक्का लगवाने की घटना पुरे देश में कांग्रेस के लिए निंदा का विषय बन गया है उसी के चलते प्रदेश सहित छिंदवाड़ा में भी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इस विषय को गंभीरता से लिया और कांग्रेस नेता पर आरोप लगाते हुए कहा की किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं के साथ इस प्रकार का बर्ताव स्वीकार नहीं किया जायेगा। हुड्डा की इस करतूत के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा जिला छिंदवाड़ा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का पुतला दहन किया गया साथ ही हुड्डा और सोनिया गांधी को माफी मांगने की मांग की गई ।
जिला पुलिस बल ने इलाके को छावनी में तब्दील किया
कांग्रेस नेता के इस विवादित काम को लेकर जहा चौतरफा आलोचना हो रही है वही छिंदवाड़ा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने ही हुड्डा का पुतला दहन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए खासा पुलिस बल सहित जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। वही छिंदवाड़ा कांग्रेस के भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मोके में पहुंच गए, विवाद की स्थिंति को देखते हुए पुलिस बल ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओ को अलग अलग किया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिसेन ने कांग्रेस नेता पर आरोप लगाते हुए कहा की महिलाओं के आत्म सम्मान की रक्षा करना राज्य की मूलभूत जिम्मेदारी है। नारी को सिर्फ वस्तु समझना कांग्रेस की विकृत मानसिकता बन चुकी है। जबकि नारी का सम्मान करना भाजपा की संस्कृति और परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंद ट्रेक्टर पर बैठकर महिलाओं से धक्का लगवाया, यह नारी का अपमान है। कांग्रेस नेताओं के द्वारा हमेशा ही महिलाओं को अपमानित किया जाता है । भाजपा महिलाओं का अपमान सहन नही करेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इसके लिए माफी मांगना होगी ।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिसेन, महापौर श्रीमती कांता सदारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कान्ता ठाकुर, प्रदेश मंत्री श्रीमती शबनम जफर खान, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन बज, श्रीमती अनुभूति सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सुश्री शबनम खान, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती ममता ठाकुर, सुनीता यादव, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, श्रीमती माया बंदेवार, श्रीमती संध्या चौरसिया, श्रीमती दीपिका सल्लामे, श्रीमती राजकुमारी साहू, श्रीमती लमिया मरावी, श्रीमती शीला कुमरे, श्रीमती भारती देशवाडे, श्रीमती अनिता मिश्रा, श्रीमती सोमती सिंगारे, श्रीमती बबीता निर्मलकर, श्रीमती रानी सूर्यवंशी, श्रीमती गरिमा दामोदर, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती नीता मालवी, श्रीमती सुनीता जोशी, श्रीमती शमा परवीन, श्रीमती सुमति जैन, श्रीमती अनिता शुक्ला, श्रीमती किरण निर्मलकर, श्रीमती संगीता उईके, श्रीमती शारदा साहू, श्रीमती मीना धुर्वे सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
महिला दिवस पर भूपेंद्र हुड्डा ने महिला विधायकों के प्रति जो संवेदनहीनता दिखाई, उससे मैं आहत हूं।#HaryanaBudgetSession2021https://t.co/leRo2OK5VP pic.twitter.com/ErM4DuSbJ1
— Manohar Lal (@mlkhattar) March 9, 2021


Comments (0)
Facebook Comments